Homeभारतउत्तरप्रदेशराष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षाकर्मी पर हमले के आरोपी का हाफ एनकाउंटर......

राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षाकर्मी पर हमले के आरोपी का हाफ एनकाउंटर… पैर में लगी गोली, दूसरा भी पकड़ा गया

यूपी के बागपत में राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षाकर्मी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बूढ़पुर गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी धीरज के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी मोनू पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

उत्तर प्रदेश के बागपत में राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षाकर्मी सौरभ तोमर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की बूढ़पुर गांव के जंगल में आरोपियों से मुठभेड़ हो गई. इस दौरान मुख्य आरोपी धीरज ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी. वहीं, दूसरे आरोपी मोनू को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार थे और जंगल में छिपे हुए थे. घायल धीरज को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

पूरा मामला बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव का है. दिवाली की रात यहां पटाखे जलाने को लेकर विवाद हो गया था. शुरुआत में मामला मामूली कहासुनी का था, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान धीरज और मोनू ने राष्ट्रपति भवन में तैनात सौरभ तोमर को गोली मार दी. गोली लगने से सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

गोलीबारी की घटना के बाद से ही पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी. इसके लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई थीं. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि धीरज और मोनू बूढ़पुर गांव के जंगल में छिपे हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर दी. पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देखकर धीरज ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. इस दौरान धीरज के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा. पुलिस ने मौके से दूसरे आरोपी मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया. घायल धीरज को अस्पताल पहुंचाया गया है.

बागपत के एसपी ने मुठभेड़ को लेकर क्या बताया?

बागपत के एसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि दिवाली की रात राष्ट्रपति भवन के सुरक्षाकर्मी को गोली मारने वाले आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. इसमें आरोपी धीरज के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे आरोपी को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया है. घायल धीरज को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि राष्ट्रपति भवन में तैनात सौरभ तोमर छुट्टी पर अपने गांव आए थे और दिवाली परिवार के साथ मना रहे थे. लेकिन पटाखे जलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया. अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments