Homeभारतगुजरातएसवीपी अस्पताल में चोरी के मामले में रेजिडेंट डॉक्टरों पर कार्रवाई, डीन...

एसवीपी अस्पताल में चोरी के मामले में रेजिडेंट डॉक्टरों पर कार्रवाई, डीन को कारण बताओ नोटिस

अहमदाबाद। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) संचालित एसवीपी अस्पताल में चोरी के मामले में आखिरकार रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की गई है। इस मामले में अस्पताल के डीन को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, चोरी के मामले में रेजिडेंट डॉक्टरों को छह महीने पहले ही जांच में दोषी पाया गया था, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। इस देरी को लेकर सवाल उठ रहे थे। महानगर मेट्रो की ओर से भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया गया, जिसके बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया।

बताया गया है कि दोषी पाए गए रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, छह महीने तक मामले में कार्रवाई नहीं होने पर एसवीपी अस्पताल के डीन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

अब देखना होगा कि डॉक्टरों के साथ-साथ मामले में लापरवाही बरतने के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी क्या कार्रवाई की जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments