Homeभारतगुजरातअहमदाबाद में नशे में धुत एक्सिस बैंक मैनेजर ने कार से एक्टिवा...

अहमदाबाद में नशे में धुत एक्सिस बैंक मैनेजर ने कार से एक्टिवा को दूर तक घसीटा, लोगों ने पीछा कर पकड़ा

अहमदाबाद। शहर के गुरुकुल चौराहे से दूरदर्शन मेट्रो स्टेशन तक नशे में धुत एक कार चालक एक्टिवा को कार के आगे फंसाकर घसीटता रहा। सड़क पर घर्षण से चिंगारियां निकलती देख राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पीछा कर कार रुकवाई और चालक को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, वस्रापुर क्षेत्र में गुरुकुल चौराहे और दूरदर्शन केंद्र के आसपास एक कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक्टिवा कार के अगले हिस्से में फंस गया, लेकिन चालक ने कार रोकने के बजाय उसे दौड़ाना जारी रखा। इस दौरान एक्टिवा सड़क पर घिसटता रहा और उससे चिंगारियां निकलने लगीं।

राहगीरों और बाइक चालकों ने हिम्मत दिखाते हुए कार का पीछा किया और उसे रुकवा लिया। चालक की पहचान एक्सिस बैंक के मैनेजर मिहिर शर्मा के रूप में हुई है। बताया गया है कि कार से शराब की बोतलें भी मिलीं।

घटना की सूचना पर वस्रापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मिहिर शर्मा को थाने ले गई। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने और दुर्घटना के मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर जांच की जा रही है। कुछ दिन पहले निकोल क्षेत्र में भी नशे में वाहन चलाने से हुई दुर्घटना का मामला सामने आया था। इस घटना ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments