Homeभारतगुजरातदिवाली पर अहमदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के...

दिवाली पर अहमदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

अहमदाबाद। दिवाली के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर उमड़ रही भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल फोन छीनने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ अहमदाबाद पुलिस ने कार्रवाई की है। जोन-7 की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 52 स्मार्टफोन बरामद किए हैं।

जब्त मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 4 लाख 94 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, त्योहारों के दौरान शहर में मोबाइल चोरी और छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान एलसीबी की टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी और छीने गए मोबाइल फोन बेचने के लिए अपने पास रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने निगरानी रखकर वेजलपुर निवासी सद्दामहुसैन शेख और दाणीलीमडा निवासी तनवीर शेख को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments