Homeभारतमहाराष्ट्रा'मेरे जाने के बाद दूसरी शादी कर लेना...' बेटे को लेकर 18वीं...

‘मेरे जाने के बाद दूसरी शादी कर लेना…’ बेटे को लेकर 18वीं मंजिल से कूद गई इंजीनियर की पत्नी, दहला देगी पुणे की ये घटना

महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में 33 साल की एक महिला और उनके छह साल के बेटे की मौत हो गई. दोनों की मौत एक रिहायशी इमारत से गिरने के बाद हुई. पुलिस को मौके से 7 से 8 पन्नों का कथित सुसाइड नोट मिला है. इसमें महिला ने अपने पति से दोबारा शादी कर जिंदगी आगे बढ़ाने की बात लिखी है. वाकड़ पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुणे में बेहद दर्दनाक कहानी सामने आई है. यहां 33 साल की महिला ने 6 साल के बेटे के साथ 18वीं मंजिल से छलांग लगा दी. पुलिस को मौके से 7-8 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है. इसमें पति से कहा है कि मेरे जाने के बाद दूसरी शादी कर लेना! महिला का पति पुणे की कंपनी में इंजीनियर है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला रीढ़ की बीमारी से परेशान थी. एकता और उसके मासूम बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया.

मृत महिला की पहचान एकता बांगड़ और एकता के 6 साल के बेटे के रूप में हुई है. यह परिवार पिंपरी-चिंचवड़ के सिग्नेचर पार्क स्थित एक हाईप्रोफाइल सोसायटी में रहता था. एकता के पति मनोज बांगडट पुणे की एक आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं. जांच में सामने आया है कि 33 साल की एकता पिछले कई साल से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारी से परेशान चल रही थी.

घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है. उस समय घर में एकता और उसका छह साल का बेटा मौजूद था. इसी दौरान एकता अपने बेटे को लेकर बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर पहुंची गई और वहां से छलांग लगा दी. नीचे गिरते ही मां और बेटे दोनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे पिंपरी-चिंचवड़ शहर में शोक की लहर फैल गई है. मां और बेटे की इस दर्दनाक मौत से हर कोई स्तब्ध है.

जांच में यह भी सामने आया है कि बिल्डिंग से छलांग लगाने से पहले एकता ने 7 से 8 पन्नों का एक सुसाइड नोट लिखा था. इसमें उसने अपने पति मनोज के प्रति भावनाएं जाहिर की हैं. एकता ने लिखा है कि मेरे जाने के बाद दोबारा शादी कर लेना और अपना जीवन नए सिरे से शुरू करना.

सुसाइड नोट में एकता ने अपने बेटे को भी साथ ले जाने को लेकर कुछ बातें लिखी हैं. एकता ने लिखा कि मेरे जाने के बाद बेटा याद करेगा और पिता से बार-बार पूछेगा कि मां कहां हैं? इससे पति को परेशानी होगी. इसके अलावा बेटा होने की स्थिति में पति के लिए दोबारा शादी करना मुश्किल हो सकता है.

एकता पिछले कई साल से रीढ़ की हड्डी से संबंधित बीमारी से परेशान थी. उसने अलग-अलग अस्पतालों में जाकर इलाज भी कराया था, लेकिन बीमारी ठीक नहीं हुई. लंबे समय से चल रही इस परेशानी का जिक्र भी नोट में किया है.

घटना की जानकारी मिलते ही वाकड़ पुलिस मौके पर पहुंची. इस मामले में पुलिस थाने में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस ने 7 से 8 पन्नों का सुसाइड नोट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, मां और बेटे की इस दर्दनाक मौत से सिग्नेचर पार्क सोसायटी सहित पूरे पिंपरी-चिंचवड़ में शोक का माहौल है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments