Homeक्राइमबदायूं: हथकड़ी लगाकर टॉयलेट गया चोर हुआ रफूचक्कर, बाहर रस्सी थामे खड़ा...

बदायूं: हथकड़ी लगाकर टॉयलेट गया चोर हुआ रफूचक्कर, बाहर रस्सी थामे खड़ा रहा सिपाही

जरीफनगर थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने शौचालय को, ही फरारी का रास्ता बना लिया। पहले हथकड़ी से बंधी रस्सी की सिलाई काटी और फिर बिना जंगले वाले रोशनदान से बाहर निकल गया।

बदायूं : यूपी के बदायूं में पुलिस की निगरानी और हाथों में हथकड़ी के बावजूद चोरी का एक आरोपी ऐसा चकमा देकर निकला कि पुलिस देखती रह गई। दराअसल जरीफनगर थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने शौचालय को, ही फरारी का रास्ता बना लिया। पहले हथकड़ी से बंधी रस्सी की सिलाई काटी और फिर बिना जंगले वाले रोशनदान से बाहर निकल गया।

हैरानी की बात यह रही कि सिपाही बाहर रस्सी पकड़े खड़ा रहा और अंदर आरोपी पुलिस की पकड़ से निकल चुका था। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर जब रस्सी खींची गई तो वह हथकड़ी से अलग होकर बाहर आ गई। शौचालय का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो आरोपी गायब था।

हथकड़ी लगाकर शौचालय तक ले गया

फरार आरोपी की पहचान दहगवां के वार्ड नंबर एक निवासी मिथुन उर्फ टिकाऊ के रूप में हुई है। उस पर दहगवां चौराहे स्थित सपा नेता लड्डन मियां के पेट्रोल पंप की रसोई से गैस सिलेंडर चोरी करने का आरोप है। चोरी की यह वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। शुक्रवार दोपहर मैनेजर महिपाल की तहरीर पर जरीफनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई और तस्करा डालकर पूछताछ कर रही थी।

शुक्रवार रात करीब आठ बजे मिथुन ने शौच जाने की बात कही। एक सिपाही उसे हथकड़ी लगाकर शौचालय तक ले गया। सिपाही बाहर रस्सी थामे खड़ा रहा, लेकिन अंदर आरोपी ने रस्सी की सिलाई काटकर खुद को अलग किया और रोशनदान से निकल भागा। जब तक पुलिसकर्मियों को इसकी भनक लगी, वह काफी दूर निकल चुका था।

घटना के बाद थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया के मुताबिक, आरोपी को थाने लाया गया था, लेकिन दाखिल नहीं किया गया था। तस्करा डालकर पूछताछ की जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि हथकड़ी और पुलिस की निगरानी के बावजूद आरोपी थाने के शौचालय से कैसे फरार हो गया, रोशनदान में जंगला क्यों नहीं था और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिसकर्मी को इसकी भनक क्यों नहीं लगी, इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments