Homeक्राइमदिल्ली के लाहौरी गेट में बड़ी लूट, बैग में 2.30 करोड़ भरकर...

दिल्ली के लाहौरी गेट में बड़ी लूट, बैग में 2.30 करोड़ भरकर फरार बदमाश

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में 2.30 करोड़ रुपये की सनसनीखेज लूट का मामला सामने आया है. पिस्टल की नोक पर एक दफ्तर के कर्मचारी को डराकर चार बदमाश अलमारी में रखा कैश लेकर फरार हो गए.

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में बदमाशों ने एक दफ्तर में घुसकर 2 करोड़ 30 लाख रुपये की बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार, चार आरोपी दफ्तर के अंदर दाखिल हुए और पिस्टल की नोक पर कर्मचारी को डराकर अलमारी में रखा कैश बैग में भरकर फरार हो गए. यह घटना बुधवार, 28 अक्टूबर की बताई जा रही है.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहले से खड़ी एक कार में बैठकर फरार हो गए. इसकी खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. मामले में कार्रवाई करते हुए लाहौरी गेट थाना पुलिस ने लूट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है.

घटना के बाद पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है. बदमाशों की पहचान और धरपकड़ के लिए पुलिस की चार अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही हैं. वारदात से लेकर फरार होने तक के पूरे रूट की जांच की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के चेहरे ढके हुए नहीं थे, इसलिए जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments