Homeभारतउत्तरप्रदेशबुलंदशहर में बेटे की अस्थियां लेकर लौट रहे थे अशोक, कार की...

बुलंदशहर में बेटे की अस्थियां लेकर लौट रहे थे अशोक, कार की टक्कर से गई जान, 24 घंटे के भीतर पिता-पुत्र की मौत

बुलंदशहर में अपने इकलौते बेटे की अस्थियां लेकर लौट रहे 75 वर्षीय पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले के बिलसुरी गांव में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 75 वर्षीय अशोक चौधरी की मौत हो गई। वह अपने इकलौते बेटे प्रशांत की चिता से अस्थियां लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर के पास दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार चालक मौके से फरार

कार की टक्कर के बाद परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अशोक चौधरी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।

24 घंटे के भीतर पिता-पुत्र की मौत

बताया जा रहा है कि अशोक चौधरी के करीब 38-40 वर्षीय इकलौते बेटे प्रशांत की हाल ही में बीमारी/हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद परिवार अभी गम से उबर भी नहीं पाया था कि अस्थियां लेकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। 24 घंटे के भीतर पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है।

पुलिस मामले की जांच कर रही

सीओ सिकंदराबाद प्रखर पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments