Homeखेलप्राची चौधरी ने भारत के लिए जीता एशियन गेम्स में 30वां मेडल,...

प्राची चौधरी ने भारत के लिए जीता एशियन गेम्स में 30वां मेडल, 400 मीटर रेस में यूपी की बेटी का कमाल

एशियन गेम्स 2026 में भारत के मेडल की संख्या 30 हो गई है। 30वां मेडल देश को महिलाओं की 400 मीटर रेस में यूपी के सहारनपुर की प्राची चौधरी ने दिलाया।

नागोया: भारत की प्राची चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की महिला 400 मीटर दौड़ के फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वह 53.21 सेकंड का समय निकालकर तीसरे नंबर पर रहीं। बहरीन की सलवा नासेर ने 49.20 सेकंड में रेस पूरी करके एकतरफा गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने इस दौरान एशियन गेम्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। ईरान की जहरा जारेई मनौजान ने 52.38 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।

एशियन गेम्स 2026 में भारत के 30 मेडल हुए

यूपी के सहारनपुर की 29 साल की प्राची चौधरी का यह मेडल एशियन गेम्स 2026 में भारत का 30वां मेडल है। अभी तक भारत के खाता में 4 गोल्ड के अलावा 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं। महिलाओं की 400 मीटर रेस में प्राची के साथ किरण पहल भी थीं। 53.41 सेकंड का समय लेकर किरण को 5वें स्थान से संतोष करना पड़ा।

ज्ञानेश कुमार और उनकी IAS बेटी के मामलों की सुनवाई जिस जज ने की, उनका बेटा चुनाव आयोग का वकील, प्रशांत भूषण, महुआ मोइत्रा ने उठाए सवाल
नाबालिग पत्नी से संबंध पर मुस्लिम पर्सनल लॉ की आड़ नहीं, POCSO से नहीं मिलेगी छूट… दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ-साफ कहा
सावधान बिहार! आपके जिले में आ रहे सबसे सख्त IPS अफसर, आधी रात में लेंगे थानों की क्लास

रैंक खिलाड़ी पदक समय देश
1 सलवा नासेर गोल्ड 49.20 सेकंड बहरीन
2 जहरा जारेई मनूजान सिल्वर 52.38 सेकंड ईरान
3 प्राची चौधरी ब्रॉन्ज 53.21 सेकंड भारत
4 सियोयून किम — 53.38 सेकंड दक्षिण कोरिया
5 किरण — 53.41 सेकंड भारत
6 मारिया शुवालोवा — 53.59 सेकंड कजाकिस्तान
7 नानाको मात्सुमोतो — 54.29 सेकंड जापान

पुरुष 400 मीटर रेस में नहीं मिला मेडल

महिलाओं की 400 मीटर रेस के फाइनल के बाद पुरुषों के 400 मीटर का फाइनल हुआ। इसमें भारत के विशाल टीके उतरे। वह मेडल नहीं जीत पाए। विशाल ने 45.48 सेकंड में रेस रूप की। वह 8 रेसर में 5वें नंबर पर रहे। थाईलैंड के जोशुआ एटकिंसन ने इस इवेंट का गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 44.90 सेकंड में रेस पूरी की। यूएई के सुलेमान अब्दुलरहमान को सिल्वर और जापान के युकी जोसेफ नाकाजिमा को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments