Homeखेलवैभव सूर्यवंशी के बिना बिहार टीम का ताबड़तोड़ प्रदर्शन, सितारों से भरी...

वैभव सूर्यवंशी के बिना बिहार टीम का ताबड़तोड़ प्रदर्शन, सितारों से भरी दिल्ली के खिलाफ चेज किया 225 का टारगेट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की टीम ने दिल्ली को हरा दिया है। 224 रन बनाने के बाद भी दिल्ली की टीम एक गेंद रहते मैच हार गई।

हाइलाइट्स

बिहार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली को हराया
दिल्ली के लिए यश ढुल ने 125 रनों की पारी खेली
बिहार ने आखिरी ओवर में दो विकेट से जीत मुकाबला

इंदौर: बिहार क्रिकेट टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ा उलटफेर कर दिया है। इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में बिहार ने दिल्ली की टीम को 2 विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली की टीम ने 5 विकेट पर 224 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी के बिना खेल रही बिहार की टीम ने एक गेंद रहते 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। तीन मैचों में यह बिहार की दूसरी जीत है। वहीं दिल्ली को पहली हार मिली है।

बिहार ने पावरप्ले में ही 96 रन ठोक दिए

दिल्ली की टीम में सिमरजीत सिंह, दिग्वेश राठी और सुयश शर्मा जैसे आईपीएल के गेंदबाज थे। इसके बाद भी बिहार ने 225 का टारगेट चेज कर लिया। पावरप्ले में ही बिहार के बल्लेबाजों ने 96 रन ठोक दिए। सलामी बल्लेबाज आयुष लोहरुका ने सिर्फ 22 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके औऱ 3 छक्के मारे। तीसरे नंबर पर उतरे बिपिन सौरभ ने 19 गेंद पर 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 49 रन ठोके। मध्यक्रम में कोई बड़ा योगदान नहीं दे पाया लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने टीम को जीत दिला दी।

बिहार के लिए 7वें नंबर पर उतरे रघुवेंद्र प्रताप सिंह ने 15 गेंदों पर 25 रन बनाए। वहीं 10वें नंबर पर उतरे मयंक कुमार के बल्ले से 13 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 24 रन निकले। दिल्ली के लिए दिग्वेश राठी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। टीम के सभी प्रमुख गेंदबाजों ने 9 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए।

यश ढुल का शतक बेकार गया

दिल्ली के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य मैच की दूसरी ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए। तीसरे नंबर पर उतरे यश ढुल ने शतकीय पारी खेली। उनके बल्ले से 59 गेंदों पर 212 की स्ट्राइक रेट से 125 रन निकले। ढुल ने 16 चौके और 7 छक्के मारे। विकेटकीपर तेजस्वी दहिया ने 25 गेंद पर 4 चौके और इतने ही छक्के मारकर 51 रन बनाए। चौथे विकेट के लिए यश और तेजस्वी के बीच 47 गेंद पर 126 रनों की साझेदारी हुई। रघुवेंद्र प्रताप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments