दिल्ली के आस्था पार्क गैंगरेप केस में पीड़िता ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उस दिन मेरा बर्थडे था। वो अपनी सिस्टर को बताकर मंदिर आई थीं। कैसे आसिफ ने अपने दोस्तों के साथ दरिंदगी पीड़िता ने जो बताया उसे सुनकर किसी का भी कलेजा फट जाएगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कालकाजी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जन्मदिन के दिन दोस्त के साथ मंदिर में पूजा के लिए निकली थी। दर्शन के बाद वो रास्ते में मौजूद एक पार्क में गए। इसी दौरान अचानक ही तीन लोग वहां पहुंचे और उन्हें पकड़ा। इस के बाद उन्होंने गन निकाली और दो अन्य ने चाकू निकाला और फिर गैंगरेप किया गया।
बर्थडे पर कालकाजी मंदिर गई थीं और फिर..
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि वह जन्मदिन के अवसर पर कालकाजी मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। इसकी जानकारी उसने अपनी बहन को दी थी। शाम को मंदिर में पूजा पाठ के बाद वह अपने दोस्त के साथ लौटी और कालकाजी मेट्रो स्टेशन के बाहर से खाने के लिए चिप्स और पानी की बोतल खरीदी। बाद में वे दोनों इस्कॉन मंदिर जाना चाहते थे, लेकिन उसके पहले खाने-पीने के लिए एक पार्क में चले गए। यहीं तीन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें पकड़ा।
आस्था पार्क में आपबीती सुना सिहर उठी पीड़िता
आस्था पार्क में हुई सन्न कर देने वाली घटना से पीड़िता बेहद खौफ में है। आपबीती में उसने बताया कि कैसे आरोपियों ने पार्क में उसके दोस्त के एक तरफ ले गए। फिर आरोपी उसे झाड़ियों की ओर ले जाकर तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आपस में बातचीत के दौरान एक लड़के ने कहा कि आसिफ भाई, गन निकाल। जिस लड़के को आसिफ कहकर बुलाया गया, उसने बैंगनी रंग की शर्ट पहन रखी थी। वह तीनों में सबसे ज्यादा मजबूत शरीर वाला था। आसिफ ने काले रंग की बंदूक निकाली और कुछ देर बाद उसे वापस अपनी जेब में रख लिया।
गन-चाकू दिखाकर दरिंदगी
आरोप है कि इसके बाद दोनों लड़कों ने चाकू निकाल लिए और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। आसिफ ने उसे डराया धमकाया। उसने दूसरे लड़के से कहा कि हेमू, इधर नजर रखना, कोई इस तरफ न आए। फिर आरोपी आसिफ ने गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ जबरदस्ती की। फिर हेमू और दीपू ने दरिंदगी की।
पीड़िता के नहीं थम रहे आंसू
पीड़िता इस दौरान रोए जा रही थी। उसके आंसू रूक ही नहीं रहे थे। गन की धमकी और चाकू गले पर रखकर जबरदस्ती की गई। सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि तीनों लड़कों ने गैंगरेप के बाद उनके मोबाइल फोन वापस किए और किसी अन्य को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी थी। अपने बयान में उसने कहा कि पार्क से बाहर निकलने के बाद उसके दोस्त ने पुलिस को फोन किया था।

