Homeक्राइमदिल्ली के कालकाजी में खौफनाक वारदात, प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या

दिल्ली के कालकाजी में खौफनाक वारदात, प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या

दिल्ली के पॉश कालकाजी इलाके में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात 48 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर मंजीत सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मंजीत प्रॉपर्टी के सिलसिले में एल ब्लॉक पहुंचे थे, जहां विवाद के बाद उन पर हमला किया गया. इस दौरान उनका भाई भी घायल हो गया.

राजधानी दिल्ली के पॉश कालकाजी इलाके में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 48 वर्षीय मंजीत सिंह के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद की वजह से इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है.

मंजीत सिंह कालकाजी एल (L) ब्लॉक में स्थित प्रॉपर्टी पर पहुंचे थे. इसी दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया. जिसके कारण उनकी मौत हो गई. वहीं इस दौरान उनका भाई भी घायल हुआ है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक के परिजनों का कहना है कि उनकी हत्या की गई है. जबकि उनके भाई को चोट लगी है, जो घायल है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक मंजीत के भाई दिलबाग ने बताया कि हमें शनिवार देर शाम को पता चला कि मेरे भाई का झगड़ा हुआ है, तब हम L ब्लॉक अपने बहन के साथ गए तो देखा कि हमारा भाई सड़क पर गिरा पड़ा था.

फिर उन लोगों ने मेरे ऊपर भी हमला कर दिया और मेरी भी पिटाई कर दी. उसके बाद हम लोग अपने भाई और मैं खुद ड्रामा सेंटर गए. जहां पर मेरे भाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मुझे भी चोट लगी है. वहीं मृतक की बहन ने बताया कि मेरे भाई की पीट-पीट कर हत्या की गई है. वह प्रॉपर्टी का काम करता था और प्रॉपर्टी के सिलसिले में ही L ब्लॉक गया था.

हम लोगों को जब सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे. इस दौरान मंजीत सड़क पर गिरा था और खून निकल रहा था. आरोपियों ने छोटे भाई पर भी हमला किया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि बड़े भाई मंजीत की मौत हो गई, उसके 2 बच्चे भी हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments