Homeभारतदिल्लीदिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा, भरभराकर ढहा निर्माणाधीन गोदाम

दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा, भरभराकर ढहा निर्माणाधीन गोदाम

दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के अलीपुर के बुधपुर इलाके में निर्माणाधीन गोदाम का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया. हादसे के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं. शुरुआती जानकारी में दो लोगों के मलबे में दबने की बात सामने आई.

दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के बुधपुर इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन गोदाम का हिस्सा भरभराकर गिर गया. हादसा फिरनी रोड पर हुआ, जहां करीब 1000 गज में बन रहे गोदाम का लगभग 100 गज आगे का हिस्सा गिर गया.

हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं. फायर विभाग को हादसे की सूचना करीब 11:04 बजे मिली थी. पुलिस के मुताबिक, अलीपुर थाना पुलिस को करीब 11 बजे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम चार एंबुलेंस, एक फायर टेंडर और आपदा प्रबंधन वाहन के साथ मौके पर पहुंची.

शुरुआती जांच में सामने आया कि निर्माणाधीन इमारत में लिंटल का काम चल रहा था. इसी दौरान उसे सहारा देने वाली शटरिंग, जिसे स्थानीय भाषा में ‘बल्लियां’ कहा जाता है, के कथित तौर पर टूटने से ढांचा गिर गया. घटना के समय मौके पर कई मजदूर काम कर रहे थे.

हादसे के बाद शुरुआती जानकारी में बताया गया कि मलबे में दो लोग दब गए थे. दोनों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. हालांकि, पुलिस के मुताबिक सभी मजदूरों की गिनती कर ली गई है और सभी सुरक्षित हैं. किसी की मौत या मलबे में फंसे होने की सूचना नहीं है. हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments