Homeभारतदिल्ली6 जून के प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर की नई...

6 जून के प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर की नई अपील, समर्थकों से क्यों कहा- दिल्ली एयरपोर्ट न आएं

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने अपने समर्थकों दिल्ली एयरपोर्ट नहीं आने की अपील की है। 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर उन्होंने सपोर्टर्स से एयरपोर्ट पर मिलने के लिए बुलाया था। हालांकि, अब उन्होंने प्लान बदला है।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर की नई अपील

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पिछले दिनों कहा था कि वो दिल्ली लौट रहे हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से दिल्ली एयरपोर्ट पर मिलने की अपील भी की थी। हालांकि, अब दिल्ली लौटने से ठीक पहले उन्होंने इस प्लान में बड़ा बदलाव किया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से ठीक पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने समर्थकों से खास अपील की है। सीजेपी ने सपोर्टर्स से कहा है कि पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के अमेरिका से लौटने पर उनके स्वागत के लिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इकट्ठा नहीं हों।

CJP के प्लान में क्यों हुआ बदलाव?

कॉकरोच जनता पार्टी यह अपील अभिजीत दीपके की उस पिछली अपील से अलग है जिसमें उन्होंने समर्थकों को 6 जून को एयरपोर्ट पर उनसे मिलने के लिए बुलाया था। इसी दिन पार्टी NEET पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रही है।

एयरपोर्ट पर बढ़ सकती है भीड़

CJP ने कहा कि एयरपोर्ट पर लोगों की भारी भीड़ से कामकाज में रुकावट आ सकती है। इससे यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों, दोनों के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से कहा गया कि इतने सारे लोगों का एयरपोर्ट पर इकट्ठा होना मुमकिन नहीं है, क्योंकि इससे आम लोगों और सुरक्षा बलों को परेशानी होगी। इसलिए कृपया दिल्ली एयरपोर्ट न आएं।

क्या है अभिजीत दीपके का दिल्ली प्लान

सीजेपी ने समर्थकों को एयरपोर्ट पर इकट्ठा होने के बजाय यह बताया गया कि दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए खुद पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे। एक्स पोस्ट के साथ जुड़े वीडियो में दीपके ने कहा कि उनकी अपील पर उम्मीद से कहीं ज्यादा लोगों ने प्रतिक्रिया दी है, जिसके कारण पार्टी को अपनी योजनाओं पर फिर से विचार करना पड़ा।

शांति बनाए रखने की अपील: CJP

पार्टी ने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और ऐसी किसी भी हरकत से बचने को कहा जिससे कोई गड़बड़ी हो सकती है। संयम बरतने की अपील करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि समर्थकों को यह पक्का करना चाहिए कि कैंपेन शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में रहे। उन्होंने कहा कि हम कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। उन्होंने आगे कहा कि विरोधी इस आंदोलन को खत्म करने या बदनाम करने का मौका ढूंढ रहे हैं और पार्टी को उन्हें ऐसा मौका नहीं देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments