बोडेली। छोटाउदेपुर जिले के बोडेली सेवासदन में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मुख्य रूप से एसडीएम (प्रांत अधिकारी) चेंबर में लगी, जिससे कंप्यूटर, एसी, फर्नीचर सहित अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर सेवासदन का कार्य अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने नुकसान का आकलन और मामले की जांच शुरू कर दी है।

