Homeभारतगुजरातकालोल के खंडोली गांव में पुलिस का छापाघर से अंग्रेजी शराब बरामद,...

कालोल के खंडोली गांव में पुलिस का छापाघर से अंग्रेजी शराब बरामद, महिला बूटलेगर फरार

कालोल। पंचमहल जिले के कालोल तालुका के खंडोली गांव में कालोल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से अवैध रूप से रखी गई अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है। हालांकि पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी महिला मौके से फरार मिली, जिसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, कालोल पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खंडोली गांव के जालाराम मंदिर फलिया में रहने वाली संगीताबेन महेशभाई परमार अपने घर में अंग्रेजी शराब का भंडारण कर बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने स्थानीय पंचों की मौजूदगी में मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर के भीतर से एक प्लास्टिक की थैली बरामद हुई, जिसमें ‘गोवा व्हिस्की’ ब्रांड के 180 मिलीलीटर के 12 सीलबंद क्वार्टर मिले। जब्त शराब की कुल कीमत ₹1,620 आंकी गई है। पुलिस ने पूरे मुद्देमाल को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी के समय आरोपी महिला संगीताबेन परमार घर पर मौजूद नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट की धारा 65(ए)(ए) के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। कालोल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments