सरदारपुर (धार)। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, चोइथराम नेत्रालय इंदौर एवं जिला अंधत्व निवारण समिति धार के संयुक्त तत्वावधान में सरदारपुर सिविल अस्पताल में विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद निवारण एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रभारी सीबीएमओ डॉ. सचिन द्विवेदी ने किया। शिविर में 204 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 56 मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया गया। सभी चयनित मरीजों को विशेष बस से चोइथराम नेत्रालय, इंदौर भेजा गया, जहां उनके ऑपरेशन, लेंस, भोजन, आवास और परिवहन की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। नेत्र चिकित्सा सहायक सतीश पाराशर सहित चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दीं। शिविर को सफल बनाने में ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक प्रेम कुमार वैद्य, राष्ट्रीय सलाहकार राजेन्द्र कुमार जैन, प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार वर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और मोतियाबिंद मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।
सरदारपुर में निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर: 204 मरीजों की जांच, 56 का होगा मुफ्त ऑपरेशन
RELATED ARTICLES

