हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव : खैरागढ़ जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गातापार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है
यह प्रमाण पत्र सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए लागू एक व्यापक ढांचा है। स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को बेहतर और विश्वसनीय बनाने के लिए इसे प्रदान किया जाता है।
यह प्रमाण-पत्र बेहतर प्रदर्शन करने वाले सरकारी अस्पतालों (जिला अस्पताल, CHC, PHC) को दिया जाता है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गातापार यह प्रमाण प्राप्त करने वाला जिला का दूसरा और विकासखंड छुईखदान का पहला अस्पताल है। जिला केसीजी का पहला अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरकामटोला है जिसने इस प्रमाण पत्र को प्राप्त किया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का लक्ष्य मार्च 2026 तक 50% से अधिक सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रमाणित करना है। जिसके अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गातापार भी इसमें शामिल हुआ है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आशीष शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी मनीष बघेल एवं सभी अधिकारी कर्मचारियों ने टीम पीएचसी गातापार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

