नागदा। रेलवे विशेष रुचि समिति के पूर्व सदस्य राजेश सकलेचा और समाजसेवी दीपक जैन ने गाड़ी संख्या 19816/19815 कोटा–मंदसौर एक्सप्रेस का संचालन रतलाम–नागदा मार्ग से करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे मंदसौर, जावरा, रतलाम, नागदा, आलोट, चौमहला और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय-सारणी और रैक उपलब्धता को देखते हुए यह प्रस्ताव व्यवहारिक है। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को आवागमन के अधिक सुविधाजनक विकल्प मिलेंगे तथा क्षेत्रीय संपर्क, व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सकलेचा और जैन ने पश्चिम रेलवे प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से जनहित में इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।
कोटा–मंदसौर एक्सप्रेस को रतलाम–नागदा मार्ग से चलाने की मांग
RELATED ARTICLES

