Homeभारतराजस्थानभीनमाल में नाहर हॉस्पिटल द्वारा 'नारी स्वास्थ्य साथी' कार्यक्रम का आयोजन, किफायती...

भीनमाल में नाहर हॉस्पिटल द्वारा ‘नारी स्वास्थ्य साथी’ कार्यक्रम का आयोजन, किफायती स्वास्थ्य पैकेज लॉन्च

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहमः एडीएम पूजा सक्सैना

भीनमाल (मुकेश सोलंकी) । महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीण इलाकों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से स्थानीय नाहर हॉस्पिटल द्वारा ‘नारी स्वास्थ्य साथी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में भीनमाल की अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) पूजा सक्सैना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पांथेड़ी ग्राम पंचायत की सरपंच मीरा देवासी, एबीवीपी छात्रा नेत्री मोनिका पटेल, नाहर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकेश प्रजापत तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशबू चौधरी मंचासीन रहे ।

ग्रामीण स्तर पर हर महिला के स्वास्थ्य की निगरानी जरूरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूजा सक्सैना ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम करने वाली आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक करने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। एडीएम ने सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र की हर महिला के स्वास्थ्य की नियमित जानकारी रखें। साथ ही किसी भी तरह की बीमारी या समस्या होने पर उन्हें समय रहते सही इलाज के लिए प्रेरित और जागरूक करें।

महिलाओं के लिए विशेष और किफायती चिकित्सा पैकेजेस की सौगात

इस अवसर पर नाहर अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशबू चौधरी ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। उन्होंने महिला स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। महिलाओं को कम खर्चे में बेहतर इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से अस्पताल प्रबंधन द्वारा उचित मूल्य पर दो विशेष पैकेज लॉन्च किए गए:

महिला स्वास्थ्य जांच पैकेज: इसमें महिलाओं की नियमित और जरूरी स्वास्थ्य जांचें शामिल हैं।

गर्भावस्था जच्चा-बच्चा पैकेज: यह पैकेज गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशु की संपूर्ण देखभाल व चिकित्सा आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है नाहर हॉस्पिटल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकेश प्रजापत ने अतिथियों और आगंतुकों को अस्पताल की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरण, उच्च स्तरीय संसाधन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम चौबीसों घंटे सेवाएं दे रही है। उनका लक्ष्य क्षेत्र के मरीजों को महानगरों जैसी उत्कृष्ट और किफायती चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराना है।

50 से अधिक आशा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में भीनमाल और आस-पास के ग्रामीण अंचलों से आई लगभग 50 आशा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के सफल और व्यवस्थित आयोजन में नाहर अस्पताल के समस्त स्टाफ, पैरामेडिकल टीम और प्रबंधकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments