Homeभारतछतीसगढ़घर की बाड़ी में गांजा उगा रहा था युवक, लालबाग पुलिस ने...

घर की बाड़ी में गांजा उगा रहा था युवक, लालबाग पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत लालबाग थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम मोहभट्टा में दबिश देकर घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से गांजे के 06 पौधे (जड़ सहित) बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹12,000/- आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 मई 2026 को लालबाग थाने को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम मोहभट्टा (चमारराय टोलागांव) निवासी तुलेश्वर साहू अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया और तत्काल मौके पर दबिश दी गई।

कार्यवाही के दौरान पुलिस ने आरोपी तुलेश्वर साहू (पिता सुंदर लाल साहू, उम्र 25 वर्ष) के कब्जे से बाड़ी में लगे 06 नग गांजे के हरे पौधे जड़ सहित जब्त किए। आरोपी का यह कृत्य एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय अपराध होने के कारण लालबाग थाने में अपराध क्रमांक 218/2026, धारा 20(क)(i) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments