Homeटॉप न्यूज़नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, AC कोच की खिड़की का कांच टूटा,...

नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, AC कोच की खिड़की का कांच टूटा, बाल-बाल बचे यात्री

महाराष्ट्र में नागपुर से मुंबई जा रही दुरंतो एक्सप्रेस पर सोमवार रात पथराव की घटना हुई. ट्रेन के सेकंड एसी कोच की खिड़की पर पत्थर लगा, जिससे बाहरी कांच टूट गया लेकिन सुरक्षा ग्लास की वजह से यात्री सुरक्षित रहे.

महाराष्ट्र में नागपुर से मुंबई जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव की घटना सामने आई है. सोमवार रात करीब 8.10 बजे नागपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन जैसे ही अजनी पार कर आगे बढ़ी, अज्ञात लोगों ने उस पर पथराव कर दिया. इस दौरान एक पत्थर ट्रेन के सेकंड एसी कोच की खिड़की पर लगा, जिससे उसका बाहरी कांच पूरी तरह चकनाचूर हो गया. घटना के बाद यात्रियों में दहशत फैल गई.

जानकारी के मुताबिक, पत्थर ट्रेन के A-2 कोच में बर्थ नंबर 13, 14, 15 और 16 के पास की खिड़की पर लगा. राहत की बात यह रही कि खिड़की में डबल लेयर वाला सुरक्षा ग्लास लगा था. पत्थर लगने से बाहरी कांच टूट गया, लेकिन अंदर की परत सुरक्षित रही. इसके चलते पत्थर कोच के अंदर नहीं पहुंच पाया और वहां बैठे यात्री बाल-बाल बच गए.

रेलवे ने की घटना की पुष्टि

मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि सोमवार रात नागपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के कुछ देर बाद मनीष नगर के पास किसी ने ट्रेन पर पथराव किया. इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है. पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मामले की जांच कर रहे हैं.

वर्धा स्टेशन पर यात्रियों से पूछताछ

घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं, ट्रेन के वर्धा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई. रेलवे की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पथराव करने वालों की पहचान नहीं हो पाई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments