Homeभारतमहाराष्ट्रापुणे में इंजीनियर ने गर्लफ्रेंड को मार डाला, रातभर लाश के संग...

पुणे में इंजीनियर ने गर्लफ्रेंड को मार डाला, रातभर लाश के संग की बात और सोया, सुबह खुद पुलिस को बुलाया

महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक हिला देनेवाली खबर आई है। यहां हिंजवड़ी इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने विवाद के बाद अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। वर रात भर उसकी लाश के पास बैठा रहा और सुबह खुद पुलिस को फोन करके बुलाया।

हाइलाइट्स

इंफोसिस में काम करता था बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड विप्रो में
दोनों का कई सालों से था अफेयर, अब करनी थी शादी
गर्लफ्रेंड को बॉयफ्रेंड पर था शक, दोनों के होते थे झगड़े

पुणे : हिंजवडी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उसकी प्रेमिका की हत्या कर दी। उसने गर्लफ्रेंट को पीट-पीटकर मार डाला। हत्या की वजह यह शक था कि उसका किसी और के साथ अफेयर हो गया है। गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद आरोपी पूरी रात शव के साथ बैठा और लेटा रहा और उससे बातें करता रहा। सुबह होने पर उसने खुद पुलिस को कॉल करके घटना की जानकारी दी।

पुणे पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय कोमल दहाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी। शुभम ज्ञानेश्वर कलबांडे भी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वे तीन साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कुछ दिन पहले दोनों ने शादी करने का फैसला किया था।

कोमल को शुभम पर था शक

मूल रूप से महाराष्ट्र के वर्धा की रहने वाली कोमल विप्रो में काम करती थीं, जबकि बुलढाणा के रहने वाले शुभम इंफोसिस में काम करता है। उनके परिवारों को उनके रिश्ते के बारे में पता था और वे उनकी शादी के लिए राजी भी हो गए थे। हालांकि, कोमल को शक था कि शुभम उसे धोखा दे रहा है और उसका किसी और के साथ अफेयर है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

कोमल के पीजी पर गया था शुभम

पुलिस उपायुक्त प्रदीप जाधव के अनुसार, रविवार रात दोनों एक होटल में खाना खाने गए और बाद में हिंजवड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के सखारे बस्ती स्थित प्रिस्टीन पीजी में डहाले के कमरे पर लौट आए, जहां वह रहती थीं। उन्होंने बताया कि रात करीब 12.30 बजे दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। कहासुनी ने तड़के करीब तीन बजे हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गुस्से में कालबांडे ने डहाले पर कई बार मुक्कों से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई।

हिंजवड़ी में ही हुई थी मुलाकात

पुलिस मौके पर पहुंची और कोमल को तुरंत अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हिंजवडी पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है। ने बताया कि आरोपी ने बाद में खुद पुलिस को फोन कर एंबुलेंस बुलाने का अनुरोध किया। पुलिस उपायुक्त प्रदीप जाधव ने बताया कि दोनों हिंजवड़ी स्थित दो बड़ी आईटी कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे और पेशे के कारण ही एक-दूसरे के संपर्क में आए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments