Homeभारतदिल्लीदहेज में ब्रेजा कार न मिलने पर मंडप से लौटा था दूल्हा,...

दहेज में ब्रेजा कार न मिलने पर मंडप से लौटा था दूल्हा, दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल को किया सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

20 नवंबर को शादी के दिन दहेज में 13 लाख रुपये की मारुति ब्रेजा कार न मिल पाने पर रिश्ता तोड़ने और दुल्हन के परिवार से गाली-गलौज करने के आरोपों में दिल्ली पुलिस ने बाहरी-उत्तर जिले में तैनात कांस्टेबल को निलंबित किया है।

हाइलाइट्स

दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ने वाले पुलिस कांस्टेबल निलंबित
कांस्टेबल को दो तोला और कांस्टेबल की मां को दिया था चार तोले सोना
बाहरी-उत्तर जिले में तैनात था कांस्टेबल कुलदीप

नई दिल्ली: दहेज की मांग करने और दुल्हन के परिवार द्वारा अपनी पसंद की कार न दे पाने के कारण शादी का रिश्ता तोड़ने के आरोपों में दिल्ली पुलिस ने अपने एक कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि दहेज की मांग और उसके कारण शादी टूटने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए, कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) कुलदीप (नंबर 2036/OND) के कदाचार को बहुत गंभीरता से देखा गया है।

आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ शुरू हुई जांच

दिल्ली पुलिस ने आगे कहा कि इसके चलते विभागीय कार्रवाई पूरी होने तक उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह घटना हरियाणा के सोनीपत की है, जो 20.11.2026 को हुई थी। संबंधित पुलिसकर्मी के आचरण को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है और निर्धारित नियमों के अनुसार उनके खिलाफ आवश्यक विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

बाहरी-उत्तर जिले में तैनात कांस्टेबल

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल कुलदीप बाहरी-उत्तर जिले में तैनात है। दुल्हन के पिता सुभाष कुमार द्वारा पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, उन्होंने दूल्हे के लिए लगभग 9.5 लाख रुपये मूल्य की हुंदै ऑरा कार बुक की थी। हालांकि, कुलदीप ने कहा कि बुक की गई हुंदै ऑरा कार उसे पसंद नहीं है और उसने लगभग 13 लाख रुपये मूल्य की मारुति ब्रेजा कार की कथित तौर पर मांग की।

शिकायतकर्ता ने लगाए ये आरोपी

शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने हुंदै ऑरा की बुकिंग रद्द कर ब्रेजा कार का इंतजाम करने का प्रयास किया, लेकिन शोरूम में उपलब्ध न होने के कारण वे इसे नहीं दिला सके। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि परिवार ने फर्नीचर, दूल्हे के लिए दो तोला (लगभग 20 ग्राम) सोने की चेन, उसकी मां के लिए चार तोला (लगभग 40 ग्राम) सोने की बालियां और अन्य सामान का इंतजाम किया था। साथ ही दूल्हे के भाई व भाभी के लिए गहनों की मांग पूरी करने तथा उनके कहने पर सजी-धजी घोड़ी और डीजे की व्यवस्था भी की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments