Homeभारतमध्यप्रदेशशादी का कार्ड बांट रहे ठेकेदार को घोड़े ने छाती पर मारी...

शादी का कार्ड बांट रहे ठेकेदार को घोड़े ने छाती पर मारी दुलत्ती, अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई मौत

भोपाल के पंचशील नगर में एक घोड़े ने ठेकेदार की छाती पर दुलत्ती मार दी है। इसके बाद वह दर्द से कराह उठे। परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद यहां से अस्तबल नहीं हटाया जा रहा है।

हाइलाइट्स

भोपाल के पंचशील नगर में दर्दनाक हादसा
घोड़े ने रास्ते से गुजर रहे ठेकेदार को दुलत्ती मारी
पैर सीधे छाती पर लगी तो दर्द से कराह उठे ठेकेदार
इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ी घटना घटी है। घोड़े की लात लगने से एक 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत हो गई है। मृतक अपने रिश्तेदार के बेटे की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी है। शादी के माहौल के बीच परिवार में चीख पुकार मच गई है।

घोड़े ने छाती पर मार दी लात

दरअसल, पंचशील नगर निवासी संतोष श्रवण जर्जर मकानों को तोड़ने का ठेका लेते थे। पिछले साल उन्होंने रिश्तेदार के बेटे को गोद लिया था। रिश्तेदार के बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े घोड़ों के बीच से निकलते समय एक घोड़े ने छाती पर जोरदार लात मार दी।

इलाज के दौरान हो गई मौत

गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है घोड़ों के अस्तबल में पहले भी लोगों और जानवरों पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। घोड़े ने कुत्ते को भी लात मारी थी और उसकी मौत हो गई थी। टीटी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के हालात और परिजनों के आरोप की जांच शुरू कर दी है।

बड़े-बड़े हैं घोड़े

अस्तबल में बंधे घोड़े काफी बड़े-बड़े हैं। पंशचील नगर के लोगों को कई बार उस रास्ते से गुजरना पड़ता है। थोड़ी सी चूक उनलोगों के लिए जानलेवा साबित होती है। लोगों ने बताया कि घोड़े ने जब दुलत्ती मारी तो सीधे छाती पर लगी। इसके बाद वह जमीन पर गिर गए। लेकिन अस्पताल में उनकी जिंदगी बचाई नहीं जा सकी है।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

स्थानीय लोगों के मुताबिक इसे लेकर कई बार सीएम हेल्पलाइन और नगर निगम में शिकायत की गई है। मगर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। घोड़ों का अस्तबल यहां से नहीं हटाया गया। मालिक ने दोनों तरफ घोड़े बांध रखे हैं और लोग बीच से गुजरते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments