Homeबिज़नेसएयर इंडिया एक्सप्रेस को 8 महीने बाद मिला नया बॉस, दीपक राजावत...

एयर इंडिया एक्सप्रेस को 8 महीने बाद मिला नया बॉस, दीपक राजावत बने टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी के CEO

टाटा ग्रुप की इस लो कॉस्ट एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर दीपक राजावत को सीईओ नियुक्त किया है। राजावत को एविएशन और फाइनेंस के क्षेत्र मे दो दशक से अधिक का अनुभव है।

हाइलाइट्स

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दीपक राजावत को बनाया सीईओ
राजावत अभी कंपनी में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर हैं
इससे पहले उन्होंने विस्तारा में कई पदों पर काम किया था
19 मार्च को आलोक सिंह के इस्तीफे से खाली हुआ था पद

नई दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस को आखिरकार नया बॉस मिल गया है। टाटा ग्रुप की इस लो कॉस्ट एयरलाइन ने अपने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर दीपक राजावत को सीईओ नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 1 दिसंबर 2026 से प्रभावी होगी। एयरलाइन के बोर्ड ने यह जानकारी दी है। राजावत को एविएशन और फाइनेंस के क्षेत्र मे दो दशक से अधिक का अनुभव है। यह पद 19 मार्च को आलोक सिंह के इस्तीफे के बाद से खाली पड़ा था।

इससे पहले खबर आई थी कि खर्च कम करने के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिए अलग-अलग बॉस बनाने के बजाय एक ही CEO से काम चलाया जा सकता है। टेवोल्डे गेब्रेमरियम ने 1 अक्टूबर को एयर इंडिया के CEO और एमडी का चार्ज संभाला था। माना जा रहा था कि उन्हें एयर इंडिया एक्सप्रेस की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

राजावत का अनुभव

राजावत विस्तारा में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस में आने से पहले वह शुरुआत से ही विस्तारा से जुड़े थे। कंपनी का कहना है कि राजावत ने कॉरपोरेट प्लानिंग, एयरक्राफ्ट एक्विजिशन और फाइनेंस विभाग में काम किया है। बाद में वह एयरलाइन के चीफ कमर्शियल ऑफिसर बनाए गए। इस दौरान उन्होंने रेवेन्यू मैनेजमेंट, नेटवर्क प्लानिंग, सेल्स एंड डिस्ट्रिब्यूशन, पार्टनरशिप, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, इनफ्लाइट सर्विसेज, मार्केटिंग और कस्टमर एक्सपीरियंस को संभाला।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि राजावात के कार्यकाल में विस्तारा घरेलू बाजार में दूसरी बड़ी एयरलाइन बनी और उसे स्काईट्रैक्स रैंकिंग में टॉप 20 एयरलाइंस में जगह मिली। एयरलाइन साल 2023 में कंपनी 20वें और 2024 में 16वें नंबर पर रही। कंपनी ने कहा कि राजावत ने एयरलाइन के विस्तार और एयर इंडिया ग्रुप में इसके इंटिग्रेशन में अहम भूमिका निभाई।

डेली फ्लाइट्स
राजावत की नियुक्ति पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के चेयरमैन निपुण अग्रवाल ने कहा कि उनके पास फाइनेंशियल एक्सपर्टीज और कमर्शियल एक्सपीरियंस के साथ-साथ टाटा ग्रुप के एविएशन बिजनेस की अच्छी समझ है। एयर इंडिया एक्सप्रेस अभी रोजाना 585 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। इनमें 48 डोमेस्टिक और 15 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन शामिल हैं। इसके बेड़े में 108 बोइंग 737 और एयरबस A320 फैमिली के एयरक्राफ्ट हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments