Homeटॉप न्यूज़दिल्ली में बनेगी अमेरिका जैसी हाई-सिक्योरिटी जेल, सुरंग से भागना भी होगा...

दिल्ली में बनेगी अमेरिका जैसी हाई-सिक्योरिटी जेल, सुरंग से भागना भी होगा नामुमकिन

दिल्ली के नरेला में 40 एकड़ में 150 करोड़ रुपये की लागत से हाई-सिक्योरिटी जेल बनाई जा रही है। एडीएक्स फ्लोरेंस जेल की तर्ज पर तैयार होने वाले परिसर में एआई कैमरे, लेजर बीम, प्रेशर सेंसर और एंटी-टनल उपकरण लगाए जाएंगे।

नरेला मे दिल्ली की हाई-सिक्योरिटी मॉडर्न जेल का निर्माण शुरू हो गया है। करीब 40 एकड़ में बनने वाली इस जेल का डिजाइन अमेरिका के कोलोराडो स्थित एडीएक्स फ्लोरेंस जेल की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। एडीएक्स फ्लोरेंस को दुनिया की सबसे सुरक्षित जेलों में माना जाता है, जहां से कैदियों का भागना लगभग असंभव है। कैदियों को आत्महत्या करने या किसी वस्तु को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने से रोकने के लिए सेल के अंदर बिस्तर, मेज, स्टूल, सिंह और शौचालय ठोस कंक्रीट से बनाए जाएंगे।

जेल के चारों ओर 12 फीट ऊंची कंटीली तारों की बाड़ और लेजर बीम की व्यवस्था भी होगी

दलदली जमीन चुनौती अफसरों का कहना है कि निर्माण का काम तो शुरू हो चुका है, लेकिन जमीन दलदली वाली है। यहां भूजल स्तर भी काफी ऊपर है। इसलिए बुनियाद को मजबूत बनाने के लिए 6 हजार पाइल्स का निर्माण किया जा रहा है। दलदली वाली मिट्टी को हटाकर 1 लाख 25 हजार घन मिट्टी भरी जा रही है।

सुरंग से भागने की कोशिश रोकने के लिए एंटी-टनल उपकरण

…ताकि कोई सुरंग न बना सके सुरंग बनाकर भागने की कोशिश रोकने के लिए पूरे परिसर में एंटी-टनल उपकरण लगाए जाएंगे। जेल का ढांचा इस तरह तैयार किया जा रहा है कि एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से सभी विग और बैरकों पर सीधी नजर रखी जा सके। हर कैदी के लिए अलग सेल होगी। सेल के भीतर ही शौचालय और स्नानघर होगा, ताकि कैदियों की अनावश्यक आवाजाही और आपसी संपर्क सीमित किया जा सके। निर्माण को दो चरणों में पूरा किया जाएगा।

क्या कह रहे अधिकारी

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक, तिहाड़, मंडोली और रोहिणी जेलों की कुल क्षमता करीब 10,026 कैदियों की हैं, जबकि इनमें 19,500 से अधिक कैदी बंद हैं। इसी दबाव को कम करने के लिए नरेला में नई जेल बनाई जा रही है। जेल में कैदियों की गतिविधियों पर निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो संदिग्ध गतिविधियों का तत्काल अलर्ट देंगे। फर्श में प्रेशर सेंसर और मोशन डिटेक्टर लगाए जाएंगे। जेल के चारों ओर 12 फीट ऊंची कंटीली तारों की बाड़ और लेजर बीम की व्यवस्था भी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments