Homeभारतदिल्लीदिल्लीवालों को विरासत से जुड़ने का मौका, 19 से 21 नवंबर तक...

दिल्लीवालों को विरासत से जुड़ने का मौका, 19 से 21 नवंबर तक मनेगा वर्ल्ड हेरिटेज वीक; तीन दिन में तीन ठिकानों की सैर

दिल्ली में 19 से 21 नवंबर तक डीडीए वर्ल्ड हेरिटेज वीक आयोजित करेगा। डियर पार्क, हौज खास, महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क और कोरोनेशन पार्क में हेरिटेज वॉक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वर्कशॉप होंगी। इनमें स्कूली बच्चों, आम लोगों और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को शामिल किया जाएगा।

दिल्ली की ऐतिहासिक स्मारकों और कला-संस्कृति से दिल्लीवालों को जोड़ने के लिए डीडीए 19 से 21 नवंबर तक वर्ल्ड हेरिटेज वीक का आयोजन करने जा रहा है। तीन दिन के इस आयोजन में डियर पार्क, हौज खास, महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क और कोरोनेशन पार्क में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इनमें स्कूली बच्चों से लेकर आम लोग और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को शामिल किया जाएगा। हेरिटेज वॉक के साथ इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, ब्लॉक प्रिंटिंग और कैलीग्राफी वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी। यह आयोजन पीएम के ‘विकास भी, विरासत भी’ विजन और दिल्ली के एलजी वी के सक्सेना के निर्देशों के तहत किया जा रहा है। इसका मकसद नई पीढ़ी को दिल्ली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है।

तीन दिन, तीन ठिकाने

1 : 19 नवंबर, डियर पार्क

हौज खास हेरिटेज वीक की शुरुआत स्कूली बच्चों की वॉक से होगी। इंटैक दिल्ली चैप्टर के सहयोग से होने वाली इस वॉक में बच्चे बाग-ए-आलम का गुंबद, काली गुमती, तेहफे वाला गुंबद और मुंडा गुंबद जैसे ऐतिहासिक स्मारक को देखेंगे। इसके साथ ही हौज खास झील और किले का इतिहास भी जानेंगे। उन्हें जलाशयों के संरक्षण और उन्हें दोबारा बेहतर बनाने की जरूरत के बारे में भी बताया जाएगा।

2 : 20 नवंबर, महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क

दूसरे दिन आम लोगों के लिए वॉक होगी। इसमें जमाली-कमाली, बलबन का मकबरा, मेटकाफ फॉली, मेटकाफ बोटहाउस और कुली खान के मकबरे सहित ऐतिहासिक स्थलों की सैर होगी। शाम को अंतरराष्ट्रीय वायलिन वादक जोहर अली खान की प्रस्तुति होगी।

3 : 21 नवंबर, कोरोनेशन पार्क

तीसरे दिन हेरिटेज और क्रिएटिविटी डे मनाया जाएगा। इसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी और डॉ. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए विरासत पर चर्चा होगी। स्टूडेंट्स के लिए ब्लॉक प्रिंटिंग और कैलीग्राफी वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी।

ऐसे ले सकते हैं हिस्सा वॉक में हिस्सा लेने के लिए कोई फीस नहीं है। हालांकि DDA की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments