Homeभारतमहाराष्ट्रापति से झगड़ा हुआ तो पत्नी गुस्सा हो गई... घर से निकलकर...

पति से झगड़ा हुआ तो पत्नी गुस्सा हो गई… घर से निकलकर झील में लगा दी छलांग, रेस्क्यू टीम ने तुरंत बचाई जान

महाराष्ट्र के ठाणे में 32 साल की महिला को तलाव पाली झील से सुरक्षित बाहर निकाला गया. अधिकारियों का कहना है कि पति से झगड़े के बाद अमरावती से ठाणे पहुंची महिला ने शुक्रवार रात झील में छलांग लगा दी थी. मौके पर तैनात लाइफसेवर्स ने उसे देख लिया और तुरंत बचा लिया.

महाराष्ट्र के ठाणे में एक 32 साल की महिला झील में कूद गई थी, उसकी जान समय रहते बचा ली गई. महिला शुक्रवार रात तलाव पाली झील के पास पहुंची थी. रात करीब 9:20 बजे उसने झील में छलांग लगा दी. वहां तैनात लाइफसेवर्स की नजर उस पर पड़ गई. उन्होंने बिना देर किए उसे पानी से बाहर निकाल लिया. पुलिस अब महिला से पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है.

अधिकारियों के मुताबिक, महिला महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली है. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पति के साथ विवाद के बाद वह काफी परेशान थी. इसी वजह से वह अमरावती से ठाणे पहुंची थी. वह मानसिक रूप से काफी तनाव में थी. घटना शुक्रवार 6 नवंबर की रात की है.

महिला ठाणे की तलाव पाली झील के पास पहुंची. रात करीब 9:20 बजे उसने झील में छलांग लगा दी. उस वक्त इलाके में तैनात लाइफसेवर्स ने उसे देख लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को पानी से बाहर निकाल लिया. अगर बचाव दल की नजर उस पर समय रहते नहीं पड़ती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी.

पति से विवाद के बाद ठाणे पहुंची थी

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल (RDMC) के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि महिला अमरावती की रहने वाली है और पति के साथ हुए विवाद के बाद ठाणे आई थी. वह काफी तनाव में थी. हालांकि, पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

अभी यह भी साफ नहीं है कि महिला ठाणे कब पहुंची थी और वह यहां किसके पास आई थी. रेस्क्यू के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया. अधिकारियों ने बताया कि उसे किसी तरह की चोट नहीं आई थी. इसके बाद उसे नौपाड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments