Homeभारतउत्तरप्रदेशगाजियाबाद के लोनी में 15 साल के बच्चे ने सोते हुए पिता...

गाजियाबाद के लोनी में 15 साल के बच्चे ने सोते हुए पिता का गला रेता, पढ़ाई न करने पर डांटा था

लोनी के बुध बाजार में एक 15 वर्षीय नाबालिग ने अपने पिता की हत्या की। पिता-पुत्र के बीच दिन में विवाद हुआ था, जिसमें पिता ने बेटे के साथ मारपीट की। रात को सोते समय बेटे ने धारदार हथियार से अपने पिता पर हमला किया।

गाजियाबाद: पारिवारिक विवाद में एक नाबालिग बेटे ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया। लोनी के आशियाना सिटी स्थित बुध बाजार में शनिवार देर रात हुई वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। पिता-पुत्र के बीच दिन में हुए विवाद के बाद रात को घर में खूनी वारदात हो गई।

आरोप है कि बेटे ने सोते समय पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मृतक की पहचान इरफान अहमद (58) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दिन में इरफान का अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान पिता ने बेटे के साथ मारपीट की थी और उसे धमकी भी दी थी। इसी बात से नाराज होकर बेटे ने देर रात वारदात को अंजाम दिया। बताया गया है कि घटना के समय इरफान सो रहे थे। हमले में गंभीर रूप से घायल इरफान को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

कार्रवाई जारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी की उम्र 15 वर्ष है और वह नाबालिग है। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद और वारदात से जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही है। नाबालिग आरोपी के मामले में किशोर न्याय कानून के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments