Homeभारतगुजरातअहमदाबाद में एएमटीएस-बीआरटीएस बसों में चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन...

अहमदाबाद में एएमटीएस-बीआरटीएस बसों में चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद। शहर की एएमटीएस और बीआरटीएस बसों में यात्रियों की जेब और सामान चोरी करने वाली शातिर गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) जोन-5 की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 23 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है। पुलिस ने अमराईवाड़ी थाने में दर्ज चोरी के मामले को भी सुलझा लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में निकोल निवासी सन्नी उर्फ नारायणभाई दंताणी, कृष्णनगर निवासी करण विजय सिंह कुशवाह और वटवा निवासी आशा उर्फ गुड्डी वाघेला शामिल हैं। वहीं, इस गिरोह की दो अन्य महिला आरोपी शोभा और रिंकू फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

जांच में सामने आया कि गिरोह सुबह और शाम बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाता था। गिरोह के पुरुष सदस्य आपस में ‘ठेकड़ी’ और महिला सदस्य ‘मशीन’ कोडवर्ड का इस्तेमाल करते थे। पुरुष आरोपी यात्रियों के साथ जानबूझकर धक्का-मुक्की कर उनका ध्यान भटकाते थे। इसी दौरान महिलाएं जेब से बटुआ, नकदी और बैग से कीमती सामान चुरा लेती थीं।

चोरी के बाद सामान दूसरे साथियों को सौंपकर आरोपी भीड़ में गायब हो जाते थे। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सन्नी पहले भी नरोडा और बापूनगर थानों में चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments