Homeटॉप न्यूज़यूपी की महिलाओं के लिए खास पैकेज लाएगी सरकार, सीएम योगी ने...

यूपी की महिलाओं के लिए खास पैकेज लाएगी सरकार, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाना विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. सरकार इसी सोच के साथ महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है.

उत्तर प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए योगी सरकार जल्द ही एक विशेष पैकेज लेकर आने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ उनके स्वाभिमान और आर्थिक स्वावलंबन के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है. सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की हर महिला आत्मनिर्भर बने और अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार को आर्थिक मजबूती दे सके.

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी माताओं और बहनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है. सरकार ने महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की दिशा में काम किया है और अब उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसी उद्देश्य से महिलाओं के लिए एक अच्छा पैकेज लाने की तैयारी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार चाहती है कि प्रदेश की हर महिला आत्मनिर्भर बने, अपने पैरों पर खड़ी हो और अपने परिवार का संबल बने. आर्थिक रूप से सक्षम होने पर महिलाएं न केवल परिवार की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेंगी, बल्कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी.

उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल सुरक्षा देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी जरूरी है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, तभी परिवार और समाज भी मजबूत होगा.

महिलाओं की आत्मनिर्भरता से विकसित होगा उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आधी आबादी जब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होगी, तभी उत्तर प्रदेश भी आत्मनिर्भर बनेगा. उत्तर प्रदेश के आत्मनिर्भर और विकसित होने से देश के विकास को भी नई गति मिलेगी, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments