Homeभारतदिल्लीत्योहारों में मिलावटखोरी पर बड़ा एक्शन, दिल्ली में 4,000 किलो खराब खाद्य...

त्योहारों में मिलावटखोरी पर बड़ा एक्शन, दिल्ली में 4,000 किलो खराब खाद्य सामग्री नष्ट, 85 सैंपल अनसेफ मिले

त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने 30 अभियानों के तहत खाद्य पदार्थों के 290 सैंपल लिए, जिनमें से 55 अनसेफ पाए गए और 4,000 किलो से ज्यादा खराब सामग्री नष्ट की गई।

त्योहारों के सीजन में मिलावटी और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए दिल्ली में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले दो महीनों में विभाग ने 30 एनफोर्समेंट अभियान चलाए। इस दौरान खाद्य पदार्थों के 290 नमूने जांच के लिए लिए गए, जिनमें से 85 अनसेफ यानी मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।

मामले में क्या बोले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री

वहीं, अलग-अलग अभियानों के दौरान 4,000 किलोग्राम से अधिक खराब गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री नष्ट की गई। घी, पनीर, खोया और मिठाइयों की गुणवत्ता जांचने पर विशेष ध्यान दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान दिल्ली के नागरिकों को मिलने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभाग को हर स्तर पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

बीते दिनों सीएम रेखा गुप्ता के निर्देशों पर भी हुई थी छापेमारी

आपको बता दें कि पिछले दिनों सीएम रेखा गुप्ता के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने निहाल विहार में बिना लाइसेंस चल रही रसगुल्ला निर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने 402 किलोग्राम खाद्य उत्पाद नष्ट किया था। इसके अलावा मोरी गेट की खोया मंडी में 520 किलोग्राम खराब खोया और छेना भी नष्ट कराया गया। आपको बता दें कि पिछले दिनों सीएम रेखा गुप्ता के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने निहाल विहार में बिना लाइसेंस चल रही रसगुल्ला निर्माण इकाइयों पर औचक छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने 402 किलोग्राम खाद्य उत्पाद नष्ट किया। इसके अलावा मोरी गेट स्थित खोया मंडी में 520 किलोग्राम खराब खोया और छेना भी नष्ट कराया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments