Homeभारतमध्यप्रदेशकॉलर पकड़ी, प्लेटफॉर्म पर घसीटा और थप्पड़ मारे...ट्रेन में बगैर टिकट मिला...

कॉलर पकड़ी, प्लेटफॉर्म पर घसीटा और थप्पड़ मारे…ट्रेन में बगैर टिकट मिला यात्री तो गुंडागर्दी पर उतर आए TTE

टिकट चेकिंग के नाम पर टीटीई की कथित गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। कोटा-इंदौर एक्सप्रेस में बिना टिकट मिले यात्री संतोष को चांचौड़ा-बीनागंज स्टेशन पर कॉलर पकड़कर ट्रेन से नीचे खींचा और प्लेटफॉर्म पर घसीटकर पीटा गया। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया है।

गुना: बिना टिकट सफर करना यात्री को भारी पड़ा या फिर चेकिंग स्टाफ ने कानून हाथ में ले लिया? कोटा-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्री संतोष के साथ कथित मारपीट का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि दो टीटीई ने चांचौड़ा-बीनागंज स्टेशन पर उसे कॉलर पकड़कर ट्रेन से नीचे खींचा और प्लेटफॉर्म पर घसीटते हुए पीटा।

कुंभराज से ट्रेन में सवार हुआ था संतोष

जानकारी के अनुसार, कोटा से इंदौर की ओर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में कुंभराज रेलवे स्टेशन से संतोष नाम का यात्री सवार हुआ था। यात्रा के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ ने उससे टिकट मांगा, लेकिन उसके पास टिकट नहीं मिला। इसी बात को लेकर यात्री और चेकिंग स्टाफ के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

स्टेशन पर कॉलर पकड़कर नीचे खींचने का आरोप

ट्रेन के चांचौड़ा-बीनागंज स्टेशन पहुंचने पर आरोप है कि टीटीई ने संतोष की कॉलर पकड़कर उसे ट्रेन से नीचे खींच लिया। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सामने उसके साथ झूमाझटकी और मारपीट की गई। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे में यात्रियों के साथ व्यवहार और टिकट जांच की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

टिकट नहीं था तो जुर्माना वसूलने का नियम

रेलवे के नियमों के तहत बिना टिकट यात्रा करने पर यात्री से निर्धारित किराया और जुर्माना वसूला जा सकता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि टिकट नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के बजाय मारपीट क्यों की गई? साथ ही यह भी पूछा जा रहा है कि चेकिंग स्टाफ के साथ जीआरपी या आरपीएफ की मौजूदगी क्यों नहीं थी।

CTI ने वीडियो मंगाकर जांच की कही बात

घटना को लेकर गुना के चीफ टिकट इंस्पेक्टर (CTI) राजकुमार मीणा से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल अवकाश पर राजस्थान गए हुए हैं। उन्होंने वायरल वीडियो मंगाकर यह पता लगाने की बात कही है कि गुना से कौन-कौन सा स्टाफ चेकिंग के लिए गया था और घटना किन परिस्थितियों में हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments