CEEW के 35 साल के आंकड़ों के विश्लेषण के मुताबिक, अल नीनो के दौरान दिल्ली-NCR में सर्दियां गर्म रह सकती हैं, लेकिन प्रदूषण से राहत की गारंटी नहीं है। हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषक वातावरण में जमा रह सकते हैं। उधर, तूफान अर्बन के असर से दिल्ली में अक्टूबर का चार साल का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
नई दिल्ली: अल नीनो के असर से इस बार दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के दौरान प्रदूषण का स्तर कैसा रहेगा, इसका अनुमान लगाना आसान नहीं है। हालांकि, अल नीनो में सर्दियां अपेक्षाकृत गर्म रह सकती है, जिससे ठंड से बचने के लिए लकड़ी और दूसरे ईंधन जलाने की जरूरत कम हो सकती है। पर इसका मतलब यह नहीं है कि प्रदूषण भी कम होगा। हवा की रफ्तार घटने से प्रदूषक वातावरण में ज्यादा समय तक बने रह सकते हैं।
काउंसिल ऑन एनर्जी एनवायरनमेंट एंड वॉटर (CEEW) ने नवंबर से फरवरी के बीच 1990 से 2024 तक की 35 सर्दियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया है।
रफीउद्दीन के मुताबिक, अल नीनो के दौरान तापमान और प्रदूषकों के फैलाव से जुड़े कुछ बदलाव प्रदूषण कम कर सकते हैं, पर हवा की कम रफ्तार स्थिति को बिगाड़ भी सकती है।
रात का तापमान कितना?
विश्लेषण के अनुसार, अल नीनो के दौरान रात का तापमान औसतन 0.3 डिग्री अधिक रहता है। अध्ययन में रात के तापमान के लिए शाम ? बजे से सुबह 9 बजे तक की अवधि ली गई। नवबर और दिसबर में वायुमडल की सीमा परत की ऊंचाई औसतन 33.7 मीटर अधिक रही।
घटेगी हवा की रफ्तार
अध्ययन में अल नीनो के दौरान दिनभर हवा की औसत रफ्तार 0.1 मीटर प्रति सेकंड कम रही। हवा धीमी होने पर प्रदूषक तेजी से नहीं फैल पाते और वातावरण में जमा रह सकते है। सीईईडब्ल्यू के विश्लेषण के मुताबिक, अल नीनो के दौरान एक नवंबर से 28 फरवरी के बीच 73 दिन अपेक्षाकृत गर्म रहे। इससे ठंड से बचने के लिए ईंधन जलाने में कमी आ सकती है।
4 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन
तूफान अर्बन के असर से गुरुवार को दिल्ली के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। घने बादलों और बारिश के कारण दोपहर में ही अंधेरा छा गया। कई इलाकों में गाड़ी ड्राइवर्स को सड़कों पर लाइट भी जलानी पड़ी। राजधानी में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अक्टूबर में 4 साल का सबसे कम अधिकतम तापमान है। खराब मौसम के कारण शाम को करवा चौथ के मौके पर चांद दिखने की उम्मीदों पर भी असर दिखा। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक था। इससे पहले 8 अक्टूबर 2022 को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
दिन की शुरुआत घने बादलों और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के साथ हुई। दोपहर तक बादल और घने हो गए। मौसम विभाग के अनुसार, शाम 5:30 बजे तक सफदरजंग में 05 मिमी और पालम में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। लोदी रोड, रिज और आया नगर में भी बूंदाबांदी हुई। खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने दोपहर में दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया।

