Homeक्राइमनीला ड्रम हत्याकांड के बाद अब सौरभ के भाई को कार ने...

नीला ड्रम हत्याकांड के बाद अब सौरभ के भाई को कार ने मारी टक्कर, बोले- ये हादसा नहीं, हमला है… साहिल-मुस्कान के परिवार पर शक

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में मृतक सौरभ के बड़े भाई राहुल उर्फ बबलू सड़क हादसे में घायल हो गए. राहुल का आरोप है कि बुधवार रात दिल्ली रोड पर एक कार सवार ने जानबूझकर उन्हें टक्कर मारी. राहुल ने इस घटना के पीछे साहिल या मुस्कान के परिवार की साजिश होने की आशंका जताई है. हालांकि, उन्होंने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

मेरठ का नीला ड्रम हत्याकांड पहले ही कई सवालों के बीच चर्चा में है. अब इस मामले के बाद एक नई घटना सामने आई है. मृतक सौरभ के बड़े भाई राहुल उर्फ बबलू सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. राहुल का आरोप है कि एक कार सवार ने उन्हें जानबूझकर टक्कर मारी और फिर मौके से भाग गया. घटना बुधवार रात की है. जगह थी मेरठ की दिल्ली रोड पर बहादुर मोटर के पास. राहुल ने इस घटना के पीछे साहिल या मुस्कान के परिवार की साजिश होने का शक जताया है.

हालांकि, अभी तक राहुल के इस आरोप की पुष्टि नहीं हुई है. राहुल उर्फ बबलू के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11:30 बजे वह दिल्ली रोड पर बहादुर मोटर के पास खड़े थे. तभी एक कार उनकी तरफ आई और उन्हें टक्कर मार दी. घटना के बाद उन्होंने अपने घरवालों और दोस्तों को फोन करके इसकी जानकारी दी. घायल हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

राहुल का कहना है कि कार चलाने वाला शख्स उन्हें टक्कर मारने के बाद वहां से निकल गया. इस टक्कर में राहुल के हाथ, पैर और पसलियों में चोट आई. अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई.

राहुल को किस पर शक है?

राहुल का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. वह यह भी दावा करते हैं कि जब उन्हें टक्कर मारी गई, तब सड़क पर कोई और मौजूद नहीं था. इसी वजह से उन्हें लगता है कि कार सवार ने उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया. राहुल ने इस घटना के पीछे साहिल या मुस्कान के परिवार की साजिश होने की आशंका जताई है.

इस घटना को लेकर राहुल का शक नीला ड्रम हत्याकांड से जुड़े परिवार पर है. लेकिन अभी तक ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है, जिससे यह साबित हो कि टक्कर किसी साजिश के तहत मारी गई थी. इस पूरे मामले में राहुल ने अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है. उनसे जब थाने में तहरीर देने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्होंने शिकायत नहीं की है. राहुल के आरोप के मुताबिक उन्हें जानबूझकर टक्कर मारी गई. घटना के पीछे किसकी भूमिका है, यह भी जांच के बाद ही पता चल सकेगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments