Homeभारतउत्तरप्रदेशग्रेटर नोएडा: महागुन मायवुड्स सोसायटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की...

ग्रेटर नोएडा: महागुन मायवुड्स सोसायटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, दोनों बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

नोएडा के महागुन मायवुड्स सोसायटी में टावर-23 से गिरकर पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों बालकनी से पूजा करने के लिए फूल तोड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी सीढ़ी फिसल गई और दोनों बालकनी से नीचे गिर गए।

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी में शुक्रवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। सोसायटी की 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पिता अपने बेटे के साथ बालकनी में पूजा के लिए फूल तोड़ रहे थे।

इसी दौरान अचानक बेटे का पैर फिसल गया और वह बालकनी से नीचे की ओर लटक गया। बेटे को बचाने की कोशिश में पिता भी संतुलन खो बैठे और दोनों नीचे जा गिरे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में कोहराम मच गया।

23 वीं मंजिल से गिरने से हुई मौत

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को थाना बिसरख को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि महागुन मायवुड्स सोसायटी के टॉवर-23 में ऊंचाई से गिरने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां रणदीप पात्रा (करीब 40 वर्ष) पुत्र अमल कुमार पात्रा और उनके 11 वर्षीय बेटे आरव को गंभीर अवस्था में पाया गया।

परिवार को खाटू श्याम मंदिर जाना था

पुलिस ने बिना देरी किए दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दिए गए बयान में मृतक रणदीप की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार सुबह उन्हें खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए जल्दी निकलना था। इसी वजह से उनके पति और बेटा सुबह पूजा के लिए बालकनी से फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण दोनों बालकनी से नीचे गिर गए।

बेटे का फिसल गया था पैर

हादसे के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि बेटे का पैर फिसलने के बाद वह बालकनी से नीचे की ओर लटक गया था। उसे बचाने के लिए पिता ने तत्काल प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह भी अपना संतुलन खो बैठे। देखते ही देखते दोनों 23वीं मंजिल से नीचे जा गिरे। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस मामले की जांच कर रही

थाना बिसरख पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments