Homeक्राइमदिल्ली के निहाल विहार में भटूरे के साथ एक्स्ट्रा छोले मांगने पर...

दिल्ली के निहाल विहार में भटूरे के साथ एक्स्ट्रा छोले मांगने पर जान ले ली, चाकू से गोदकर की हत्या

दिल्ली के निहाल विहार में छोले भटूरे की दुकान पर एक्स्ट्रा छोले मांगने को लेकर हुए विवाद में संदीप पर चाकू से हमला किया गया। जिसके कारण अस्पताल में बुधवार को उनकी मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, संदीप अकेले कमाने वाले थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने न्याय, मुआवजे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नई दिल्ली, आउटर दिल्ली के निहाल बिहार थाना इलाके में संदीप नाम के एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है। वह रविवार रात छोले भटूरे खाने गए थे। मृतक के भाई विक्रम ने बताया कि दुकानदार से एक्स्ट्रा छोले मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दुकानदार और उसके साथियों ने मिलकर संदीप पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है।

मृतक के जानकार एडवोकेट अंकित मलिक ने बताया कि संदीप को 9 जगह चाकू मारे गए हैं। पहले उन्हें पंजाबी बाग के महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल ले जाया गया।

वहां से फिर दूसरे अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

वारदात के समय बाजार में काफी लोग मौजूद थे। परिवार का यह भी आरोप है कि लोग विडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने संदीप को बचाने की कोशिश नहीं की।

संदीप ही अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र 10 और 7 साल है।

कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम करेगा परिवार

परिवार का कहना है कि वे इंसाफ की मांग को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं। मृतक के पिता दिल्ली पुलिस में MTS कर्मचारी हैं। परिवार ने मुआवजे की मांग भी उठाई है और कहा है कि पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेंगे। परिवार की मांग है कि संदीप को न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments