Homeभारतमध्यप्रदेशनखरे दिखाए और बैग खोलकर अंदर रखवाए रुपए, ASI ने रिश्वत लेने...

नखरे दिखाए और बैग खोलकर अंदर रखवाए रुपए, ASI ने रिश्वत लेने के लिए लगाया दिमाग, एसपी ने किया सस्पेंड

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एएसआई सीताराम अहिरवार को रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। एएसआई एक फरियादी से दो हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद छतरपुर एसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

हाइलाइट्स

छतरपुर में एएसआई सीताराम अहिरवार को वीडियो वायरल
एक फरियादी से पुलिस की गाड़ी में ले रहे रिश्वत
फरियादी से एएसआई 2000 रुपए की रिश्वत ले रहे
छतरपुर एसपी ने एएसआई सीताराम अहिरवार को सस्पेंड किया

मध्य प्रदेश के छतरपुर से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक फरियादी से एएसआई थाने के अंदर ही पुलिस की गाड़ी में बैठकर रिश्वत ले रहा है। रिश्वत की राशि 2000 रुपए की है। वीडियो सामने आने के बाद छतरपुर एसपी ने कार्रवाई की है।

केस मैनेज करने के लिए रुपए लिए

दरअसल, यह छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना परिसर का है। भवानीदीन प्रजापति अपनी का कोई मामला चल रहा है। एएसआई सीताराम अहिरवार इस केस को देख रहे थे। फरियादी उनसे राहत की उम्मीद लिए मिलने आया है। एएसआई ने अपनी डिमांड सुना दी और डील 2000 रुपए में फाइनल हो गया है।

पुलिस की गाड़ी में ली रिश्वत की राशि

इस दौरान फरियादी भवानीदीन प्रजापति ने एएसआई सीताराम अहिरवार को दो हजार रुपए की नगद राशि रिश्वत के रूप में दी। वे छतरपुर पुलिस की गाड़ी में बैठे-बैठे रिश्वत की राशि ले रहे थे। इस दौरान एक युवक ने रिश्वत लेते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। एएसआई सीताराम अहिरवार को इस बात का एहसास था कि वीडियो कोई रिकॉर्ड कर रहा है। वे कहते भी हैं कि वीडियो बना रहे हो क्या।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अब एएसआई का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद छतरपुर पुलिस पर सवाल उठने लगे। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस सरेआम थाने के अंदर ही वर्दी में रिश्वत ले रही है।

जिले में कहीं भी किसी भी तरह से रिश्वत की मांग करने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। रजत सकलेचा, छतरपुर एसपी

छतरपुर एसपी ने किया सस्पेंड

छतरपुर पुलिस की किरकिरी होने के बाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी रजत सकलेचा ने एएसआई सीताराम अहिरवार को सस्पेंड कर दिया है। उन्हें पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है।

फरियादी को धमका रहा था एएसआई

फरियादी का आरोप है कि सीताराम अहिरवार पिछले कई दिनों से लगातार धमका रहे थे और पैसे ना देने पर बेवजह फंसाने की बात कर रहे थे। फरियादी भवानीदीन एक आंख से दिव्यांग है और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments