Homeभारतदिल्लीदिल्ली में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद......

दिल्ली में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद… 3 गिरफ्तार

दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गोकलपुर गांव में एक मकान की दूसरी मंजिल पर चल रही इस फैक्ट्री से 880 तैयार कोल्ड पायरो पटाखे, 600 अधबने पटाखे और 34 किलो संदिग्ध विस्फोटक पाउडर बरामद हुआ.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में पुलिस ने अवैध पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से 880 तैयार पटाखे, 600 अधबने पटाखे, 34 किलो संदिग्ध विस्फोटक पाउडर और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें बरामद की गई हैं.

पुलिस ने बताया रिहायशी इलाके में अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनका भंडारण करने का काम किया जा रहा था, जिससे लोगों की जान-माल को गंभीर खतरा हो सकता था.

दूसरी मंजिल पर चल रहा था अवैध कारोबार

थाना गोकलपुरी पुलिस को एक मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोकलपुर गांव की एक मकान की दूसरी मंजिल पर छापेमारी की. यहां तीन युवक मौजूद मिले, जो अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनका भंडारण करने में शामिल थे. पुलिस ने जब उनसे पटाखे बनाने और रखने से संबंधित लाइसेंस या अनुमति मांगी, तो वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके.

पुलिस के मुताबिक मौके 34 किलो विस्फोटक पाउडर समेत भारी मात्रा में सामान बरामद किया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच डिब्बों में रखे 880 तैयार कोल्ड पायरो पटाखे, 600 अधबने पटाखे और 34 किलो विस्फोटक पाउडर बरामद किया. इसके अलावा पटाखों के खाली खोल, भराई करने वाली एक मशीन, एक वजन मापने की मशीन और पैकेजिंग का सामान भी जब्त किया गया.

गाजियाबाद के रहने वाले हैं तीनों आरोपी

पुलिस ने मौके से मोहम्मद गोस्वामी (29), अरमान (24) और समीर (21) को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के फर्रुखनगर के रहने वाले हैं.

इस मामले में थाना गोकलपुरी में मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अवैध पटाखा निर्माण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments