Homeक्राइम Rajiv Thakkar.: गाजियाबाद में पत्नी के जिम ट्रेनर से प्रेम संबंध......

[2:48 pm, 28/10/2026] Rajiv Thakkar.: गाजियाबाद में पत्नी के जिम ट्रेनर से प्रेम संबंध… पता चलते ही फ्लैट बदलने की तैयारी में था पति, तभी प्रेमी ने कर दिया अटैक

गाजियाबाद के वसुंधरा में पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या की कोशिश. सुबह घर में घुसकर गोदा चाकू. दोनों गिरफ्तार. पढ़ें पूरी खबर…

गाजियाबाद जिले से पवित्र रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है. वसुंधरा सेक्टर-1 में एक महिला ने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करवा दिया. हालांकि, चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी जागे तो आरोपी भाग निकला. पुलिस ने जिम ट्रेनर प्रेमी और साजिशकर्ता पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है.

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-1 की जागृति आरडब्ल्यूए सोसायटी का यह मामला है. घटना 26 अक्टूबर की सुबह करीब 5:15 बजे की है. वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित मकान में रहने वाले शशांक कंथरिया पर उस समय हमला किया गया, जब उनकी पत्नी प्रिया शर्मा जिम जाने के लिए घर से निकल रही थी.

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान जिम ट्रेनर प्रताप सिंह घर में घुसा और शशांक पर चाकू से कई वार कर दिए. हमले में गंभीर रूप से घायल शशांक शोर मचाने लगे तो आरोपी मौके से भाग निकला. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि प्रताप सिंह फिटनेस हेडक्वार्टर जिम में ट्रेनर है. प्रिया शर्मा पिछले 7-8 महीने से उसी जिम में एक्सासाइज करने जाती थी. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई.

पुलिस के मुताबिक, प्रताप ने पूछताछ में बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे. शशांक को उनके संबंधों के बारे में पता चल गया था. इसके बाद वह दिवाली के बाद फ्लैट बदलकर कहीं दूसरी जगह जाने की तैयारी कर रहे थे.

पुलिस का दावा है कि 25 अक्टूबर की सुबह रनिंग के दौरान प्रताप और प्रिया की मुलाकात हुई थी. इसी दौरान दोनों ने शशांक को रास्ते से हटाने की बात की. अगले दिन प्रताप चाकू लेकर प्रिया के घर पहुंचा.

पुलिस के अनुसार, प्रिया ने घर का गेट पहले से खोल रखा था और प्रताप अंदर घुसकर शशांक पर हमला करने लगा. वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया.

इंदिरापुरम एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शशांक के भाई की शिकायत पर प्रताप सिंह और प्रिया शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास और आपराधिक षड्यंत्र समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है. पुलिस दोनों की भूमिका की और गहनता से जांच कर रही है .
[2:49 pm, 28/10/2026] Rajiv Thakkar.:

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments