Homeभारतउत्तरप्रदेश'अबकी बार 300 पार', यूपी में चुनावी बिगुल से पहले केशव मौर्य...

‘अबकी बार 300 पार’, यूपी में चुनावी बिगुल से पहले केशव मौर्य का बड़ा दावा

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा की 300 सीटों से अधिक जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि चाहे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ लड़े या अलग, भाजपा विकास और सुशासन के मुद्दे पर चुनाव जीतेगी.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘300 पार’ का नारा दिया है. उन्होंने साफ कह दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी, कांग्रेस को हटाकर बीजेपी का कमल खिलाएगी. उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे एकजुट हो जाए या अलग लड़े, भाजपा विकास और सुशासन के नाम पर चुनाव जीतेगी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी उठापठक जारी है. सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने साफ कह दिया है कि आगामी चुनाव में बीजेपी की जीत होगी. उन्होंने 300 पार का नारा दे दिया है. वहीं, सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि चाहे समाजवादी पार्टी-कांग्रेस साथ लड़े या अलग लड़े, चुनाव में बीजेपी की जीत होनी है.

BJP पूरे विपक्ष को हराएगी

मौर्य ने विपक्ष को हराने का भरोसा जताते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा का कमल खिलेगा. उन्होंने कहा, ‘समाजवादी पार्टी-कांग्रेस चाहे एक साथ लड़े या नहीं, इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता. भाजपा, कांग्रेस-सपा और पूरे विपक्ष को हराएगी.’
केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में बीजेपी की जीत की हूंकार भर दी है. उन्होंने साफ कह दिया है कि प्रदेश में बीजेपी का कमल खिलेगा.

उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा, विकास, सुशासन का कमल प्रदेश में खिलेगा.’ वहीं, उन्होंने 300 पार का भी नारा दे दिया है. उनका कहना है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 300 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा, ‘इस बार भाजपा 300 पार करेगी.’

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है. सपा अपने विनिंग दांव ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) से बीजेपी के समीकरणों को चुनौती देकर सत्ता में वापसी की कवायद कर रही है. वहीं, बीजेपी के भीतर कार्यकर्ताओं की नाराजगी और क्षेत्रीय-जातीय संतुलन बिगड़ने जैसी बातें सामने आ रही हैं. ऐसे में बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अब यूपी चुनाव में एंट्री होने जा रही है, जिनके रणनीतिक कौशल के सहारे पार्टी सत्ता की हैट्रिक लगाने का प्लान बना रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments