Homeभारतउत्तरप्रदेशमथुरा: नाजिया ने प्रेमी रविंद्र संग की शादी तो भड़के परिजन, गला...

मथुरा: नाजिया ने प्रेमी रविंद्र संग की शादी तो भड़के परिजन, गला घोंटकर मार डाला, फिर लाश कब्रिस्तान में दफनाई; ऐसे हुआ खुलासा

मथुरा के गोविंद नगर में प्रेमी संग शादी करने वाली नाजिया की उसके ही परिजनों ने गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को चुपचाप कब्रिस्तान में दफना दिया गया. राजस्थान में पति द्वारा दर्ज एफआईआर के बाद मथुरा पुलिस ने कब्रिस्तान से शव बरामद कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तर प्रदेश के मथुरा में खौफनाक वारदात हुई. थाना गोविंद नगर के नई बस्ती निवासी नाजिया की उसके ही परिजनों ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव कब्रिस्तान में दफना दिया. प्रेमी रविंद्र से शादी करने के बाद परिजन नाजिया से खफा थे.

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पचेरी कलां निवासी पति रविंद्र की शिकायत और अपहरण की जीरो एफआईआर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र के आदेश पर गोविंद नगर पुलिस ने नई बस्ती स्थित कब्रिस्तान से मृतका का शव एक्सह्यूम कर बरामद किया और आरोपी भाई अकरम को गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि करीब डेढ़ महीने पहले नाजिया अपने प्रेमी रविंद्र के साथ चली गई थी, जहां दोनों ने शादी कर ली और दिल्ली में रहने लगे थे. करीब 15 दिन बाद नाजिया के घरवाले उसे समझा-बुझाकर और धूमधाम से शादी कराने का आश्वासन देकर वापस ले आए. घर लौटने के बाद परिजनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और आकस्मिक मौत दर्शाकर शव को कब्रिस्तान में दफना दिया.

पति की शिकायत पर खुली हत्या की पोल

रविंद्र से परिजनों ने बातचीत और फोन उठाना बंद कर दिया, तो उसने राजस्थान में पत्नी के अपहरण की जीरो एफआईआर दर्ज कराकर हत्या की आशंका जताई. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने नाजिया के भाई अकरम से पूछताछ की, जिसने हत्या की बात स्वीकार कर ली. फरार चल रहे अन्य परिजनों की तलाश और मामले में विधिक कार्रवाई जारी है.

एसपी सिटी ने दी मामले की डिटेल जानकारी

एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पचेरी कलां थाने में इस संबंध में मामला पंजीकृत किया गया था. इसमें गोविंद नगर के लोगों को नामित किया गया था. परिजनों द्वारा युवती को लाकर हत्या करने और शव दफनाने की बात सामने आने पर सहायक मजिस्ट्रेट के आदेश से शव निकाला गया है, जिसे साक्ष्यों के साथ संबंधित थाने को अवगत कराया जाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments