Homeटॉप न्यूज़'वोट चुराया जा रहा है, अब देश देगा जवाब...', राहुल गांधी ने...

‘वोट चुराया जा रहा है, अब देश देगा जवाब…’, राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में महारैली की भरी हुंकार

राहुल गांधी ने कहा कि हमारा वोट चुराया जा रहा है. मतदाता सूचियों से नाम हटाए गए हैं, नियम-कानूनों तोड़े गए और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलाई गईं. उन्होंने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में महारैली का आह्वान किया.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारा वोट चुराया जा रहा है और हम इसे किसी भी हाल में चुपचाप सहन नहीं करेंगे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल ने कहा कि मतदाता सूचियों से नाम हटाए गए, नियम-कानूनों तोड़े गए और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलाई गईं.

राहुल गांधी ने कहा कि अब इस बात का जवाब देश देगा. उन्होंने 1 नवंबर को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ जन मार्च और महारैली का आह्वान किया.

राहुल ने कहा, ‘छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा और व्यापारी, जिस-जिस को भी लोकतंत्र की चिंता है, वह इसमें जरूर शामिल हो. वोट आपका है, लड़ाई भी आपकी है.’

इस बीच, INDIA ब्लॉक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 30 अक्टूबर को ‘पब्लिक इम्पीचमेंट’ करेगा. विपक्षी दल इस कार्यक्रम को ‘मॉक संसद’ के रूप में आयोजित करेंगे. यह कार्यक्रम दिल्ली के होटल अशोक में होगा, जिसमें विपक्षी सांसद और प्रमुख नेता शामिल होने वाले हैं.

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि अगले दिन यानी 1 नवंबर को INDIA ब्लॉक ‘दिल्ली चलो मार्च’ निकालेगा. यह मार्च रामलीला मैदान तक जाएगा. कांग्रेस ने इसे ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का सबसे बड़ा प्रोटेस्ट बताया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments