Homeक्राइममॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स को मर्सिडीज ने मारी टक्कर, CCTV में...

मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स को मर्सिडीज ने मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में मॉर्निंग वॉक पर निकले सुनील कोली की मर्सिडीज कार की टक्कर से मौत हो गई. हादसा निकी नगर इलाके में हुआ, जहां टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया. सीसीटीवी फुटेज में हादसा कैद हुआ है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है.

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स की मर्सिडीज कार की टक्कर से मौत हो गई. हादसे के बाद लग्जरी कार का ड्राइवर मौके पर रुके बिना फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार को निकी नगर इलाके में हुई. मृतक की पहचान सुनील कोली के रूप में हुई है.

खड़ाकपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि सुनील कोली सुबह की सैर पर निकले थे, तभी तेज टक्कर मारने के बाद कार चालक वहां से भाग निकला. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनील उछलकर सड़क किनारे बने सजावटी मेहराब की तरफ जा गिरे. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में हादसे की तस्वीरें कैद हो गईं.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज सामने आने से पहले सुनील की मौत को लेकर यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि कहीं उन्हें कोई अचानक मेडिकल इमरजेंसी तो नहीं हुई थी. हालांकि, फुटेज सामने आने के बाद कार की टक्कर से मौत होने की बात सामने आई.

फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि लग्जरी कार के चालक की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस अब हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments