महाराष्ट्र में तीन आईएएस अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं। 1996 बैच के अधिकारी खंडारे, जो टूरिज़्म के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे थे, का तबादला फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में कर दिया गया है। उनके अलावा संजय यादव और वैष्णवी बी का भी ट्रांसफर हुआ है।
मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय खंदारे को वन विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1996 बैच के अधिकारी खंदारे को वन विभाग में स्थानांतरित कर राज्य सचिवालय (मंत्रालय) में पदस्थ किया गया है। खंदारे अब तक अपर मुख्य सचिव (पर्यटन) के पद पर तैनात थे।
आदेश के मुताबिक, वर्तमान में ‘समग्र शिक्षा अभियान’ (मुंबई) के राज्य परियोजना निदेशक के रूप में कार्यरत 2009 बैच के आईएएस अधिकारी संजय यादव को मंत्रालय में पर्यटन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, 2019 बैच की अधिकारी वैष्णवी बी. का तबादला कर उन्हें अपर आयुक्त (नागपुर मंडल) बनाया गया है।
संजय खंडारे IAS कौन
संजय जगन्नाथ खंडारे 1996 बैच के महाराष्ट्र कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के ही रहनेवाले हैं। 30 से ज़्यादा वर्षों की सेवा के दौरान, संजय जगन्नाथ खंडारे ने 15 जगहों पर 18 पदों पर काम किया है। उनकी पिछली भूमिकाओं में प्रमुख सचिव, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग (मुंबई सचिवालय); अतिरिक्त आयुक्त, शहरी विकास मुंबई मेट्रो रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) मुंबई उपनगर; और उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, गृह विभाग राज्य परिवहन निगम (मुंबई शहर) शामिल हैं। इस अधिकारी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी काम किया है। उनका सबसे लंबा कार्यकाल अतिरिक्त आयुक्त, शहरी विकास मुंबई मेट्रो रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) मुंबई उपनगर के तौर पर 8 साल 5 महीने का रहा।
कौन हैं वैष्णवी बी IAS महाराष्ट्र
16 दिसंबर 1992 को जन्मीं वैष्णवी बी, 2019 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं और उन्हें महाराष्ट्र कैडर मिला है। वह अभी महाराष्ट्र के नागपुर नगर निगम में अतिरिक्त नगर आयुक्त के पद पर काम कर रही थीं। उन्होंने यह पद 2 अप्रैल 2025 को संभाला था। इससे पहले, वह ज़िला परिषद (Z.P.) में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर थीं। वैष्णवी हिंदी और मराठी भाषाओं में माहिर हैं। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

