Homeभारतदिल्लीतीन बेटियों के बाद चाहिए था बेटा.. बेटे की चाहत में 8...

तीन बेटियों के बाद चाहिए था बेटा.. बेटे की चाहत में 8 महीने का बच्चा किया किडनैप, दंपती समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार

दिल्ली के पांडव नगर से अगवा किए गए आठ महीने के बच्चे को मंडावली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अलीगढ़ के एक दंपती ने बेटे की चाहत में रिश्तेदार ट्रक ड्राइवर के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची थी।

नई दिल्ली: बुढ़ापे में देखभाल के लिए बेटे की चाहत में अलीगढ़ के दंपती ने 8 महीने के बच्चे के अपहरण की साजिश रच डाली। रिश्तेदार ट्रक ड्राइवर के साथ मिलकर पांडव नगर से बच्चे को अगवा कर लिया। मंडावली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान ट्रक ड्राइवर ऋषिपाल (40), छतरू (50) और उसकी पत्नी कुसमा (45) के रूप में हुई है।

डीसीपी राजीव कुमार के मुताबिक, बच्चे की मां ई-रिक्शा चलाती हैं। दिल्ली सरकार ने उन्हें ई-रिक्शा दिलवाया था। बेटे की देखभाल की जिम्मेदारी ज्योति नाम की महिला को दी थी। वह दंपती के घर में ही रहती थी। 20 नवंबर को लक्ष्मी ने पुलिस को शिकायत दी कि ज्योति उनके बेटे को लेकर पांडव नगर में कुछ सामान लेने गई थी। तभी एक अज्ञात व्यक्ति ज्योति से बातचीत करने लगा। इस बीच आरोपी बच्चे को लेकर वहां से अचानक गायब हो गया। पुलिस ने लक्ष्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दंपती और उनका रिश्तेदार ट्रक ड्राइवर : CCTV फुटेज से मिला सुराग

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक व्यक्ति बच्चे को लेकर भागता दिखा। इसके बाद संदिग्ध के आने-जाने के रास्तों की जांच कर ऑटो ड्राइवरों से पूछताछ की। पता चला कि संदिग्ध अक्षरधाम की ओर गया था। पुलिस को एक टाटा 407 गाड़ी का पता लगा। इसके बाद ऋषिपाल की पहचान की। इसके बाद अलीगढ़ के वाजिदपुर गांव में बच्चे का पता लगाकर उसे बरामद कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। ऋषिपाल मथुरा का रहने वाला है और ट्रक चलाता है। छतरू खेती करता है। दंपती की तीन बेटियां हैं। दोनों ने एक साल पहले ही बच्चा हासिल करने की योजना बनाई थी।

एक लाख में हुआ था ऋषिपाल से सौदा

जांच में पता चला कि ऋषिपाल ने बच्चे का इंतजाम करने का वादा किया था। बदले में दंपती ने ऋषिपाल को एक लाख रुपये देने का वादा किया था। बच्चा लाने के बाद दंपती ने दो-तीन दिन में पैसे देने की बात की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments