Homeभारतउत्तरप्रदेशपीछे एंबुलेंस बजाती रही सायरन, आगे होती रही सड़क पर स्टंटबाजी, देखिए...

पीछे एंबुलेंस बजाती रही सायरन, आगे होती रही सड़क पर स्टंटबाजी, देखिए तस्वीरें

हापुड़ में सड़क पर हुडदंग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब सड़क पर गाड़ी खड़ी कर युवा स्टंट कर रहे थे, तब वहां पर एम्बुलेंस फंसी रही। जिस पर कार्रवाई हुई है।

उत्तरप्रदेश के हापुड़ में सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर डांस का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान पीछे से दो एंबुलेंस सायरन बजाती हुई पहुंच गईं, लेकिन युवकों ने उन्हें रास्ता देने की जहमत तक नहीं उठाई। एक एंबुलेंस में मरीज भी सवार था। इसके बावजूद युवक अपनी मस्ती में मशगूल रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर चालान किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शौकीन पुत्र यामीन निवासी ग्राम धौलड़ी, थाना जानी, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। यानी हापुड़ की सड़कों पर स्टंटबाजी के मामले में पुलिस की कार्रवाई की जद में मेरठ का युवक आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके कब्जे से उस स्कॉर्पियो को भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल स्टंटबाजी में किया गया था।

स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद बाबूगढ़ पुलिस हरकत में आई। वीडियो में कारों पर खड़े होकर स्टंट करते युवकों की हरकत सामने आने पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर दबिश दी। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि स्टंटबाजी में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार भी बरामद कर ली गई है।

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता मार्ग पर सोमवार दोपहर ऐसा ही नजारा देखने को मिला, पीछे से दो एंबुलेंस सायरन बजाती हुई पहुंच गईं, लेकिन युवकों ने उन्हें रास्ता देने की जहमत तक नहीं उठाई।

हापुड़ में सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर युवा डांस करते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान पीछे से दो एंबुलेंस सायरन बजाती हुई पहुंच गईं, लेकिन युवकों ने उन्हें रास्ता देने की जहमत तक नहीं उठाई। एक एंबुलेंस में मरीज भी सवार था। इसके बावजूद युवक अपनी मस्ती में मशगूल रहे।

हापुड़ में सड़क पर हुडदंग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब सड़क पर गाड़ी खड़ी कर युवा स्टंट कर रहे थे, तब वहां पर एम्बुलेंस फंसी रही। जिस पर कार्रवाई हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments