Homeटॉप न्यूज़टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 को,...

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 को, ACP सदाशिप राणे करेंगे जांच

मुंबई क्राइम ब्रांच में बड़ा फेरबदल हुआ है। मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती के निर्देश पर, कई हाई-प्रोफाइल मामलों को मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (AEC) से हटाकर दूसरी यूनिट्स को सौंप दिया गया है। इनमें बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी से जुड़े फायरिंग के मामले भी शामिल हैं।

मुंबई : अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने जांच को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) से इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच वापस लेकर क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 को सौंप दी गई है। मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) की धाराएं लगने के बाद जांच की जिम्मेदारी में यह बदलाव किया गया है। अब सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सदाशिव राणे इस मामले के नए जांच अधिकारी होंगे। उनकी मदद के लिए यूनिट-2 की एक विशेष टीम भी बनाई गई है। इस बदलाव को मुंबई पुलिस आयुक्त के एक अहम फैसले के तौर पर देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच की यूनिट एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को अपने पास मौजूद तीन से चार महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच दूसरी क्राइम ब्रांच यूनिट्स को सौंपने का निर्देश दिया है। इसके बाद टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को भी एईसी से लेकर यूनिट-2 को सौंप दिया गया। इस फैसले के बाद क्राइम ब्रांच के भीतर हलचल तेज हो गई है।

इसलिए एसीपी सदाशिव राणे को दी गई जांच

क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जांच टीम में बदलाव की वजह बताते हुए कहा कि मकोका के कानूनी प्रावधानों के तहत इस कानून के अंतर्गत आने वाले मामलों की जांच एसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा की जानी जरूरी है। इसी नियम को ध्यान में रखते हुए टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जांच एसीपी सदाशिव राणे को सौंपी गई है। अब नई टीम मकोका के तहत मामले की आगे की जांच करेगी।

टाइगर श्रॉप फायरिंग केस

टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को फायरिंग हुई थी। जुहू इलाके में फुटबॉल ग्राउंड और क्लब के पास फायरिंग की घटना हुई थी। उस समय टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर निकल रहे थे। इसी दौरान उन्हें निशाना बनाया गया। इस फायरिंग में टाइगर के ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो चालक राकेश घायल हो गए थे। मामले की शुरुआती जांच में पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों के कथित कनेक्शन का पता चला।

उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक गिरफ्तारियां

जांच में फूल सिंह, रेहान और ऋतिक उर्फ रोशन समेत कई नाम सामने आए और बताया गया कि आरोपियों ने फायरिंग की साजिश को अंजाम देने के लिए इलाके की रेकी की थी। जांच के दौरान घटनास्थल से पांच खाली कारतूस और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश, पंजाब-हरियाणा, महाराष्ट्र समेत जगहों पर कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए 27 अक्टूबर को पुलिस ने इसमें मकोका की धाराएं भी जोड़ दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments