Homeक्राइममोबाइल देख रही पत्नी को पति ने ड्यूटी से लौटते ही डांटा,...

मोबाइल देख रही पत्नी को पति ने ड्यूटी से लौटते ही डांटा, चारों बच्चों को लेकर वो हो गई लापता, पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया

ग्वालियर में ड्यूटी से लौटे पति ने अपनी पत्नी को मोबाइल देखने को लेकर डांटा था। इसके बाद पत्नी अपने चार बच्चों के साथ लापता हो गई है। पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद तलाश शुरू कर दी गै।

हाइलाइट्स

ग्वालियर में चार बच्चों के साथ लापता हुई पत्नी
पति ने पुलिस में दर्ज करवाई है शिकायत
शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच
मोबाइल देखने को लेकर हुआ था विवाद

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पत्नी अपने चार बच्चों के साथ गायब हो गई है। पति ने मोबाइल को लेकर उसे डांटा था। इसके बाद से वह लापता है। पति ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस की टीम जांच में जुटी है।

नहीं मिल रही है पत्नी

दरअसल, पूरा मामला ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के कंपनी बाग रोड की है। अपनी पत्नी और बच्चों को न ढूंढ पाने में असफल पति ने पुलिस से संपर्क किया है। साथ ही शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है और लापता परिवार की तलाश शुरू कर दी है।

मोबाइल का इस्तेमाल कर रही थी पत्नी

मिली जानकारी के अनुसार, मोनू मौर्य अपने परिवार के साथ कंपनी बाग रोड पर रहता है। वह मजदूरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि काम से लौटने पर देखा कि उसकी पत्नी मोबाइल का इस्तेमाल कर रही है।

मोबाइल को लेकर पत्नी को डांटा

मोनू ने उस समय शराब पी रखी थी। उसने मोबाइल का इस्तेमाल करते देख अपनी पत्नी को डांटा था। दोनों के बीच बहस हुई तो मोनू मौर्य घर से बाहर चला गया। इसके बाद लौटा तो देखा कि घर में बच्चे और पत्नी नहीं है।

आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की

इसके बाद मोनू मौर्य परेशान हो गया। आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां पत्नी की तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां संपर्क किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।

चार बच्चों के साथ गायब है पत्नी

लापता बच्चों की पहचान तीन बेटियों तनु, प्राची और कोमल के रूप में हुई है। एक बेटा कृष्णा है। मौर्य की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

ग्वालियर पुलिस आसपास के इलाकों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही उन संभावित जगहों की जांच कर रही है, जहां महिला अपने बच्चे के साथ जा सकती हैं। मुरार सीएसपी संदीप बांगरे ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। महिला और उसके चार बच्चों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता है कि चारों को सुरक्षित ढूंढ निकालें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments